Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3: आज चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान, बच्चों के साथ शेयर करें ये फन फैक्ट्स

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 05:32 PM (IST)

    Chandrayaan 3 पूरे भारत में चंद्रयान को लेकर उत्साह है। अगर भारत का यह मिशन सफल होता है तो दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडर उतारने वाला भारत पहला देश बनेगा। ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3: बच्चों से शेयर करें चंद्रयान-3 से जुड़ी ये फन फैक्ट्स
    Chandrayaan 3: बच्चों से शेयर करें चंद्रयान-3 से जुड़ी ये फन फैक्ट्स

    HighLights

    1. 14 जुलाई को चंद्रयान- 3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।
    2. आज यानी 23 अगस्त को शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट चंद्रमा की सतह पर पहुंच सकता है।
    3. बच्चों के साथ ये फन फैक्ट्स जरूर शेयर कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chandrayaan 3: चंद्रयान को लेकर देशभर में उत्साह है। बस कुछ ही देर बाद चंद्रयान- 3 चांद की सतह पर पहुंचने वाला है। जिस पल का भारतीयों को बेसब्री से इंतजार था वह पल आने ही वाला है। चंद्रयान- 3,14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। अब यह आज यानी 23 अगस्त को शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट चंद्रमा की सतह पर पहुंच सकता है। इस मिशन की सफलता के लिए देश की सारी जनता दुआएं कर रही हैं।

    ISRO का पिछला मून मिशन चंद्रयान-2 आखिरी बार में फेल हो गया था। अगर चंद्रयान-3 का मिशन सफल हो गया, तो चांद पर सफल लैंडिंग के साथ भारत चौथा देश बन जाएगा।

    आप अपने बच्चों से चंद्रयान-3 की जरूरी बातें बताना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। बच्चों के साथ ये फन फैक्ट्स जरूर शेयर कर सकते हैं।

    • पहली बार चंद्रयान- 3 14 जुलाई को 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था।
    • चंद्रयान- 3 की सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को चांद की सतह पर होगी।
    • रूस ने सबसे पहले चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी।
    • अब तक तीन देश ही चंद्रयान को सफल कर पाए हैं- अमेरिका, चीन, और रूस।
    • अगर चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हो जाती है, तो भारत यह उबलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बनेगा।
    • चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। जिसका वजन करीब 3, 900 किलोग्राम है।

    Pic Credit: Freepik