Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तांबे या कांच की बोतल: किस में पानी पीना है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 11:31 AM (IST)

    क्या आप भी अपनी प्लास्टिक की बोतल को रिप्लेस करना चाहते हैं? दरअसल, ऐसा करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन प्लास्टिक की जगह कांच या तांबे क ...और पढ़ें

    सेहत के लिहाज से कौन सी बोतल है बेस्ट? (Picture Courtesy: Freepik)

    सेहत के लिहाज से कौन सी बोतल है बेस्ट? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. प्लास्टिक की बोतल की जहग तांबे या कांच की बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए

    2. ये बोतलें पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद हैं

    3. दोनों की तरह की बोतल की अपनी-अपनी खासियत है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वक्त के साथ लोग अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। इसलिए अब लोग प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल कम से कम करना चाहते हैं। इसकी जगह अब कॉपर यानी तांबे की बोतल या कांच की बोतलें ज्यादा पसंद की जा रही हैं। 

    ऐसे में अक्सर लोग यह सवाल करते हैं कि कांच की बोतल में पानी पीना ज्यादा फायदेमंद है या तांबे की (Copper Vs Glass Bottle)? अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि कौन-सी बोतल ज्यादा बेहतर है, तो आइए जानें इस सवाल का जवाब।

    तांबे की बोतल

    Copper Bottle

    (Picture Courtesy: Freepik)

    भारतीय संस्कृति में सदियों से तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल होता आया है। तांबे में पानी रखने पर 'ओलिगोडायनामिक' प्रभाव पैदा होता है, जो पानी के हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। 

    फायदे

    • पाचन में सुधार- तांबे का पानी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है।
    • पानी की शुद्धता- यह हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करके पानी को शुद्ध करता है
    • एंटी-एजिंग गुण- तांबा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने और उम्र के लक्षणों को कम करने में सहायक है।
    • मजबूती- तांबे की बोतलें गिरने पर टूटती नहीं हैं, इसलिए ये यात्रा के लिए बेहतरीन हैं।

    परेशानियां

    • स्वाद और गंध- तांबे के पानी में हल्का धातु जैसा स्वाद हो सकता है।
    • रखरखाव- तांबा हवा और नमी के संपर्क में आकर ऑक्सीडाइज हो जाता है, जिससे उस पर काले या हरे धब्बे पड़ सकते हैं। इसे नियमित रूप से नींबू या पिताम्बरी से साफ करना पड़ता है।
    • टॉक्सीसिटी का डर- यदि आप इसमें नींबू पानी या कोई खट्टा लिक्विड रखते हैं, तो यह रिएक्ट कर सकता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

    कांच की बोतल

    Glass Bottle


    अगर आप पानी के असली स्वाद को बिना किसी बदलाव के महसूस करना चाहते हैं, तो कांच सबसे अच्छा ऑप्शन है।

    फायदे-

    • स्वाद की शुद्धता- कांच एक 'न्यूट्रल' सामग्री है। यह पानी में न तो कुछ मिलाता है और न ही कुछ सोखता है।
    • केमिकल फ्री- प्लास्टिक की तरह इसमें BPA जैसे हानिकारक केमिकल का खतरा नहीं होता।
    • रिएक्ट नहीं करता- कांच की बोतल में आप ठंडा पानी, जूस, स्मूदी या गर्म चाय कुछ भी रख सकते हैं। यह किसी भी चीज से प्रतिक्रिया नहीं करता। हालांकि, ज्यादा गर्म पानी या चाय से कांच टूट सकता है।
    • आसान सफाई- इसे डिशवॉशर में धोया जा सकता है और इसमें दाग या गंध नहीं टिकती।

    परेशानियां

    • नाजुकता- कांच की बोतल के टूटने का डर हमेशा बना रहता है। हालांकि, अब 'बोरोसिलिकेट' ग्लास और सिलिकॉन स्लीव वाली बोतलें आती हैं, लेकिन फिर भी ये तांबे जितनी मजबूत नहीं होतीं।
    • वजन- कांच की बोतलें आमतौर पर अन्य बोतलों की तुलना में भारी होती हैं।

    तांबा vs. कांच की बोतल

    विशेषता  तांबा  कांच
    स्वास्थ्य लाभ आयुर्वेदिक लाभ, बैक्टीरिया-मुक्त कोई केमिकल रिएक्शन नहीं
    सफाई मुश्किल (नींबू/नमक की जरूरत) बहुत आसान
    टिकाऊपन बहुत मजबूत टूटने का खतरा
    उपयोग केवल साधारण पानी के लिए  हर तरह के तरल पदार्थ के लिए
    वजन हल्का भारी

    आपके लिए क्या बेहतर है?

    • कॉपर की बोतल चुनें अगर, आप पानी को 'थेरेपी' की तरह पीना चाहते हैं, अपनी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं और आप बोतल की सफाई पर ज्यादा समय दे सकते हैं। यह घर पर सुबह खाली पेट पानी पीने के लिए बेहतर है।
    • ग्लास की बोतल चुनें अगर, आप ऑफिस जाते हैं, जिम जाते हैं या पानी के अलावा जूस और अन्य ड्रिंक्स बोतल में कैरी करना पसंद करते हैं। अगर आप शुद्धता और स्वच्छता को सबसे ऊपर रखते हैं, तो कांच आपके लिए बेस्ट है।
    • ऐसे में रात भर तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह पीना चाहिए, जबकि दिन भर के इस्तेमाल के लिए कांच या स्टील की बोतल का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित और प्रैक्टिकल है।

    यह भी पढ़ें- सेहत के 5 दुश्मन जो आपके घर में ही छिपे हैं, तुरंत दिखाएं इन्हें बाहर का रास्ता; वरना हो सकते हैं बीमार

    यह भी पढ़ें- पहाड़ों को आपके 'कचरे' नहीं, 'परवाह' की है जरूरत; पढ़ें Eco-Friendly टूरिज्म के 5 आसान तरीके

    खबरें और भी