फादर्स डे पर कुछ प्लान नहीं कर पाए? बिना पैसे खर्च किए इन 4 आइडियाज से पापा को कराएं स्पेशल फील
अगर आप भी फादर्स डे के लिए कोई सरप्राइज प्लान करना भूल गए हैं, तो पापा को स्पेशल फील करवाने में ये आइडियाज आपके काफी काम आ सकते हैं। ...और पढ़ें

पापा को दें अपने प्यार और वक्त का तोहफा (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर तारीखें भूल जाते हैं। अगर ऐसी ही उलझन में आप फादर्स डे के बारे में भूल गए हैं और पापा के लिए कुछ प्लान नहीं कर पाए हैं, तो पैनिक होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। महंगे तोहफों से ज्यादा पापा को आपका समय और प्यार चाहिए।
इसलिए आप लास्ट मिनट में घर पर मौजूद कुछ चीजों से भी पापा के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। आइए जानें ऐसे 3 आसान और शानदार सरप्राइज आइडियाज, जो झटपट तैयार हो सकते हैं।
मेमोरी लेन वॉक
हम सबके घरों में पुरानी तस्वीरों के एल्बम होते हैं, जो अलमारी के किसी कोने में धूल खा रहे होते हैं। आज उन्हें बाहर निकालने का सबसे सही दिन है। सिर्फ 5 मिनट निकालकर पापा के बचपन, उनकी जवानी या आपके बचपन की 4-5 सबसे खूबसूरत तस्वीरें ढूंढें।
इन तस्वीरों को लिविंग रूम की टेबल पर सजा दें या एक सिंपल से धागे में क्लिप की मदद से बांधकर दीवार पर लटका दें। जब पापा सुबह उठकर इसे देखेंगे, तो पुरानी यादों में खो जाएंगे। उन तस्वीरों के पीछे एक छोटा-सा थैंक यू नोट लिखना न भूलें। पुरानी यादों को ताजा करने से बेहतर और कोई तोहफा नहीं हो सकता।
पापा स्पेशल कैफे
कहते हैं कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है और पापा लोगों को चाय या कॉफी का चस्का गजब का होता है। आज के दिन उन्हें बेड-टी या शाम की चाय अपने हाथों से बनाकर सर्व करें। अगर वो चाय के शौकीन हैं, तो अदरक-इलायची वाली कड़क चाय बनाएं।
खबरें और भी
अगर उन्हें कॉफी पसंद है, तो एक बढ़िया झाग वाली कैपेचिनो तैयार करें। चाय या कॉफी के कप के साथ उनके पसंदीदा बिस्किट, भुजिया या स्नैक्स को एक सुंदर ट्रे में सजाएं। ट्रे के कोने में एक छोटी सी पर्ची रख दें, जिस पर आप अपने दिल की बात एक-दो लाइन में लिखें। ये छोटा-सा सरप्राइज पापा का पूरा दिन बना देगा।
स्पेशल वीडियो
अगर आप पापा से दूर रहते हैं या घर पर रहकर भी कुछ डिजिटल करना चाहते हैं, तो अपने फोन के गैलरी में जाएं। वहां पापा की तस्वीरों को सिलेक्ट करके एक ऑटो-जेनरेटेड मेमोरी वीडियो बना लें, जिसमें बैकग्राउंड में उनका कोई पसंदीदा पुराना गाना चल रहा हो। इस वीडियो को देखकर पापा बहुत खुश होंगे।
अपने वक्त का तोहफा
फादर्स डे के दिन मोबाइल को थोड़ी देर के लिए साइड में रखें। पापा के पास बैठें, उनसे उनकी सेहत का हाल पूछें, उनके जमाने के किस्से सुनें या उनके साथ कोई पसंदीदा फिल्म या मैच देखें। आपके साथ समय बिताकर आपके पापा को बहुत अच्छा लगेगा और वो काफी खुश हो जाएंगे।