Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2024: आपके घर की शोभा बढ़ा देंगे ये DIY वॉल हैगिंग, इस दीवाली ऐसे करें तैयार

    Updated: Sun, 27 Oct 2024 08:38 AM (IST)

    अब कुछ ही दिनों में दीवाली (Diwali 2024) का त्योहार आने वाला है। रोशनी का यह पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग मां लक्ष्मी के स्वागत क ...और पढ़ें

    इन DIY वॉल हैंगिंग से बदलें अपने घर का लुक (Picture Credit- Freepik)
    इन DIY वॉल हैंगिंग से बदलें अपने घर का लुक (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. कुछ ही दिनों में दीवाली का त्योहार आने वाला है।
    2. ऐसे में लोग मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए अपने घरों को सजा रहे हैं।
    3. घर की सजावट के लिए आप कुछ DIY वॉल हैंगिंग ट्राई कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली आने पर घर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई सब कुछ होने लगता है। इन सबके बाद बारी आती है साज-सजावट की। दीवाली में घर की हर दीवार और हर कोनों को साफ कर के सजाया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। दीवाली की सजावट में वॉल हैंगिंग का बड़ा ही महत्व है। यह वजह है कि बाजार में दीवारों की रौनक बढ़ाने वाले वॉल हैंगिंग की कई वैरायटी मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं।

    हालांकि, खुद से इसे बना कर अपना घर सजाने की बात ही अलग है। DIY वॉल हैंगिंग में लोग पेंटिंग, फोटो फ्रेम्स, फैब्रिक, कार्डबोर्ड, शीशे, ऊन, पॉम पॉम, आइसक्रीम स्टिक, रंग-बिरंगे पेपर, क्ले जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ये वॉल हैंगिंग कस्टमाइज हो कर बनने पर बेहद प्यारी लगती हैं और अपनेपन का एहसास भी दिलाती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही DIY वॉल हैंगिंग के बारे में, जिन्हें आप घर बैठे ही अपने हाथों से बना सकते हैं-

    यह भी पढ़ें-  भागदौड़ के चलते नहीं कर पाई हैं घर की सजावट, तो इन Quick Ideas से वर्किंग वुमन सजाएं अपना आशियाना

    वॉल हैंगिंग-1

    सबसे पहले कार्डबोर्ड को गोल आकार में काटें। इसके ऊपर एम सील या हार्ड क्ले से अपनी पसंदीदा आर्ट बनाएं। चाहें तो क्ले से फूल, मंडला आर्ट या फिर किसी लड़की की खूबसूरत चोटी वाले क्रिएटिव पीस बनाएं। अब बड़े गोल कार्डबोर्ड पर इसे चिपकाएं। कार्डबोर्ड का बचा हुआ हिस्सा जो दिख रहा है, उसमें शीशे चिपकाएं। दो तरफ छेद कर के इसमें से मोटा धागा निकालें। बस छोटा-सा कॉम्पैक्ट वॉल हैंगिंग तैयार है।

    वॉल हैंगिंग-2

    एक ही रंग के तीन शेड (लाइट, मीडियम और डार्क) के पेपर लें। इन्हें चार तह फोल्ड कर के मनचाहे आकार में काटें जैसे हार्ट शेप, स्टार शेप या डायमंड शेप। दीवाली के मकसद से बनाने के लिए इसे दीया का शेप दें। अब इसे मोटे धागे पर दो-दो इंच की दूरी में चिपकाएं। सभी शेप काट के ऊपर एक समान डेकोर आइटम जैसे नग, शीशे आदि चिपकाएं। एक मोटी कार्डबोर्ड की स्ट्रिप या पतली लकड़ी लें। इसके ऊपर सभी धागे की लड़ियां चिपका दें। कार्डबोर्ड की स्ट्रिप या पतली लकड़ी को पेंट करें। दोनों तरफ मोटा धागा बांध कर दीवार पर लटकाएं।

    खबरें और भी

    वॉल हैंगिंग-3

    आइसक्रीम स्टिक से घर/हट का शेप बनाएं। स्टिक्स को तीन रंग में पेंट करें। इसके ऊपर क्ले से दो गुफ्तगू करती हुई चिड़िया बनाएं। इसके ऊपर क्ले से ही लिखें HOME। घर या हट की नोक पर रिबन से एक बो बनाएं। दीवाली स्पेशल बनाना है, तो चिड़िया की जगह दीया बनाएं और HOME की जगह DIWALI लिखें। एक मोटा धागा ऊपर से निकालें, जिससे हैंगिंग को टांगा जा सके।

    यह भी पढ़ें-  दीवाली पर घर के कोने-कोने को चमकाने के लिए आजमाएं ये आसान DIY Cleaning Hacks