Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए घर की वेलकम पार्टी में जा रहे हैं तो भूल से भी न दें ये 5 ग‍िफ्ट, यहां जानें बेस्‍ट ऑप्‍शन

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 11:52 AM (IST)

    अगर आप क‍िसी पार्टी में जा रहे हैं तो आपको साेच-समझकर ही ग‍िफ्ट्स देना चाह‍िए। कई बार कुछ चीजें देखने में तो अच्‍छी लगती हैं लेक‍िन उन्‍हें देना लाेग ...और पढ़ें

    क‍िसी भी पार्टी में दे सकते हैं ये ग‍िफ्ट्स। (Image Credit- Freepik)
    क‍िसी भी पार्टी में दे सकते हैं ये ग‍िफ्ट्स। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. ग‍िफ्ट हमेशा सोच समझकर ही देना चाह‍िए।
    2. गृह प्रवेश खुशी का मौका होता है।
    3. लोग उपहार के जर‍िए शुभकामनाएं देते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गृह प्रवेश वो मौका होता है जो सभी के ल‍िए खास और खुश‍ियों भरा होता है। नए घर में जाने की खुशी को हर कोई जीना चाहता है। इस मौके को लोग सेल‍िब्रेट करते हैं। लोग अपने र‍िश्‍तेदारों, दोस्‍ताें और पड़ोस‍ियों को खुशी में शाम‍िल होने के ल‍िए अपने घर पर बुलाते हैं। पूरी दुन‍िया में एक र‍िवाज बन गया है क‍ि अगर कोई क‍िसी के घर जाता है तो तोहफे में कुछ न कुछ जरूर लेकर जाता है ताकि नए घर में रहने वालों को Best Wishes दे सकें। इससे वे अपना प्‍यार भी सामने वालों के प्रत‍ि दर्शा पाते हैं। लेक‍िन कई बार लाेग जानकारी के अभाव में कुछ गलत चीजें गि‍फ्ट कर देते हैं। जो न तो सामने वाले को पसंद आता है और न ही उन्‍हें देना अच्‍छा माना जाता है।

    आपको बता दें क‍ि हमारे घर में इस्‍तेमाल होने वाली ऐसी कई चीजें है ज‍िन्‍हें दूसरों को कभी भी ग‍िफ्ट नहीं करना चाह‍िए। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि अगर आप क‍िसी के नए घर की वेलकम पार्टी में जा रहे हैं ताे आपको क‍िन चीजों को ग‍िफ्ट करने से बचना चाह‍िए। ये भी बताएंगे क‍ि आप उन्‍हें क्‍या ग‍िफ्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    नुकीली या धारदार चीजें

    चाकू, कैंची या तलवार जैसी चीजें कभी भी क‍िसी भी मौकों पर ग‍िफ्ट में नहीं देनी चाह‍िए। इन्हें टकराव, कटाव और रिश्तों में दरार से जोड़ा जाता है। ये तोहफे न‍िगेट‍िव‍िटी ला सकते हैं।

    घड़ी या वॉच

    अकसर कई लोग ग‍िफ्ट में घड़ी देना पसंद करते हैं। लेकिन इसे भी अच्‍छा नहीं माना जाता है। कुछ लोग इसे बुरा संकेत भी मानते हैं। इसलिए बेहतर है कि कुछ और सोच-समझकर दें।

    पुरानी या इस्तेमाल की गई चीजें

    आप क‍िसी भी पार्टी में जाएं तो पुरानी या इस्‍तेमाल की जा चुकी चीजों को कभी भी ग‍िफ्ट में न दें। इससे सामने वाले को भी नहीं अच्‍छा लगेगा। उनके मन में आपके प्रत‍ि इज्‍जत भी कम होगी।

    ब्लैक आइटम्स

    कई लोग ग‍िफ्ट में ब्‍लैक कलर में शो-पीस या कुछ डेकोरेट‍िव आइटम्‍स ग‍िफ्ट कर देते हैं। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि काले रंग को शोक से जोड़ा जाता है। यही कारण है क‍ि खुशी के मौके पर इन चीजों को देने से बचना चाह‍िए।

    खबरें और भी

    बहुत पर्सनल चीजें

    परफ्यूम, कपड़े, स्किन केयर प्रोडक्ट्स, ये सब आप ग‍िफ्ट में तभी दें जब आप उन्‍हें या वो आपको अच्‍छे से जानते हों। कई बार ये गलतफहमी का कारण भी बन सकते हैं।

    ग‍िफ्ट में देने के ल‍िए बेस्‍ट ऑप्‍शन

    • फूलाें का गुलदस्‍ता
    • चॉकलेट बॉक्‍स या म‍िठाई
    • डायरी या नोटबुक
    • पेन सेट
    • ब्‍लूटूथ स्‍पीकर
    • हैंडमेड ग‍िफ्ट्स
    • सजावट का सामान
    • प्‍लांट्स
    • क‍िचन कटलरी सेट
    • लैंप

    यह भी पढ़ें: शगुन का लिफाफा देना छोड़ो! देखें यूनिक Marriage Gift आइडिया, देखते ही कपल होगा खुश, नहीं भूलेंगे सालों साल

    यह भी पढ़ें: Astro Tips: गिफ्ट में इन चीजों को देने से रिश्तों में आ सकती है खटास, जरूर रखें ध्यान