Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिनभर में पीते हैं कई लीटर पानी, फिर भी सूख रहे हैं होंठ? जरूर आप कर रहे हैं ये गलतियां

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 01:00 PM (IST)

    होंठ का सूखना सामान्य है लेकिन इतना सामान्य नहीं कि आप इस समस्या को इग्नोर करने लगें। अगर आपके भी होंठ रेगुलर फट रहे हैं तो आपको इस ओर ध्यान देने की ज ...और पढ़ें

    होंठों के सूखने की समस्या को इग्नोर न करें। ( Pic Courtesy : Freepik)
    होंठों के सूखने की समस्या को इग्नोर न करें। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. रेगुलर हेल्थ चेकअप जरुर कराएं
    2. हमेशा हेल्दी डाइट जरूर लें
    3. खाने पीने का रखें ध्यान

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होंठ सूखने की समस्या कई लोगों को परेशान करती है। जैसे ही ठंड शुरू होती है तो होंठ फटने की समस्या से लोग परेशान होने लगते हैं। इससे आपके होठ बहुत रुखे हो जाते है। इससे काफी दिक्कत होती है। आमतौर पर यह समस्या पानी कम पीने की वजह से होती है, लेकिन इसके अलावा भी कई अन्य कारण हो सकते हैं जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यहां कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से होंठ सूख सकते हैं। 

    1. विटामिन की कमी

    लोगों को लगता है कि होंठ सूखने की वजह केवल कम पानी पीना है। बावजूद इसके लोग इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते। बता दें कि विटामिन बी और विटामिन सी की कमी की वजह से होंठ सूख सकते हैं।

    जब आपके शरीर में इन विटामिन की कमी होने लगती है तो होंठ सूख जाते हैं। संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी है। इससे आपके शरीर में विटामिन की कमी नहीं होती और आप तरोताजा महसूस करते हैं। अपने डेली रूटीन में संतुलित डाइट जरूर शामिल करें। 

    यह भी पढ़ें : सोते समय कई सपने देखते हैं आप, लेकिन याद रहते हैं एक सिर्फ 1-2; यह है हैरान करने वाली वजह

    2. हार्मोनल परिवर्तन होना 

    हार्मोनल परिवर्तन की वजह से होंठ सूख सकते हैं। जब आपके शरीर के भीतर हार्मोांस परिवर्तित होते हैं तो होंठ सूखने लगते हैं। इसलिए जरूरी नहीं कि आप पानी कम पी रहे हैं तभी होंठ सूख रहे हैं। पानी ज्यादा पीने के बावजूद भी सूख सकते हैं आपके होंठ यह बात आपको पता रहनी चाहिए।

    खबरें और भी

    इसलिए डाइट प्रॉपर लें। जब किसी के शरीर में हार्मोंस चेंज होते हैं तो इसका असर बॉडी पर भी पड़ने लगता है। कोशिश करें कि आप हार्मोंस को बैलेंस करने के लिए प्रॉपर डाइट लें और नींद हमेशा पूरी लें। कई बार नींद पूरी नहीं लेने से भी आपको तनाव होने लगता है। 

    3. दवाओं के कारण भी सूखते हैं होंठ

    होंठ सूखने की कई वजह हो सकती हैं जैसे कि एंटीहिस्टामाइन और डिप्रेशन की दवाएं, होंठ सूखने की वजह बन सकती हैं। बता दें कि धूम्रपान करने से होंठ सूख सकते हैं। जो लोग बहुत सिगरेट पीते हैं उनके होंठ सूखने लगते हैं। बात करें अगर कैफीन इनटेक की तो कैफीन का अधिक सेवन करने से भी होंठ सूख सकते हैं। इन कारणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और होंठ सूखने की समस्या को दूर करने के लिए उचित उपाय करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें : लगातार पानी पीने के बाद Kidney दे रही है ये 4 इशारे, गंभीर है मामला तुरंत ले लीजिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट