Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना इस्त्री किए दूर होंगी कपड़ों की सिलवटें, प्रेस करने का भी नहीं रहेगा झंझट, बस अपनाने होंगे ये 5 ट्रिक्स

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 06:00 PM (IST)

    कपड़े इस्त्री करना काफी आलसभरा काम होता है। अगर आप सुबह लेट हो रहे हैं या कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तब तो ये और परेशानी भरा हो सकता है। इस परेशानी को दूर ...और पढ़ें

    इन आसान ट्रिक्स से कपड़ों पर रिंकल्स आने से बचाएं (Picture Courtesy: Freepik)
    इन आसान ट्रिक्स से कपड़ों पर रिंकल्स आने से बचाएं (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. कपडे़ धोने के बाद उनमें सिलवटें पड़ जाती हैं।
    2. कपड़ों की सिलवटें दूर करने के लिए प्रेस करना पड़ता है।
    3. कुछ ट्रिक्स की मदद से धोते समय ही कपड़ों को रिंकल-फ्री बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Clothes Wrinkle Free Tricks: कपड़े धोने के बाद उन पर रिकंल्स पड़ना एक आम समस्या है। इन्हें दूर करने के लिए कपड़ों को प्रेस करना एकमात्र समाधान बचता है, लेकिन अक्सर कपड़े आयरन करने में आलस आता है। कई बार सुबह के समय देर हो रही होती है, तब कपड़े इस्त्री करने का समय ही नहीं होता। ऐसे में बिल्कुल समझ नहीं आता कि अब क्या पहनें।

    इसलिए कपड़ों पर पड़ने वाले रिकंल्स परेशानी का सबब बन सकते हैं। खासकर तब जब आपके पास प्रेस करने का समय न हो या फिर आप ट्रैवल कर रहे हों। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान तरीकों (Clothes Wrinkle Free Tricks) से आप कपड़ों को धोते समय ही रिंकल फ्री बना सकते हैं? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में।

    धोने के दौरान रिंकल्स कम कैसे करें?

    • कम कपड़े धोएं- एक बार में बहुत सारे कपड़े धोने से कपड़े आपस में उलझ जाते हैं और इससे रिंकल्स बनने की संभावना बढ़ जाती है।
    • ठंडे पानी का इस्तेमाल करें- गर्म पानी कपड़ों को सिकोड़ता है और इससे रिंकल्स बनने की संभावना बढ़ जाती है।
    • डिटर्जेंट का सही इस्तेमाल- बहुत ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से कपड़े सख्त हो जाते हैं और रिंकल्स बनने की संभावना बढ़ जाती है।
    • ड्रायर का कम इस्तेमाल करें- ड्रायर कपड़ों को बहुत ज्यादा सुखा देता है, जिससे रिंकल्स बन जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: घिसने और रगड़ने के बावजूद भी नहीं छूट रहा है सफेद जुराबों का मैल, तो इन तरीकों से करें चुटकियों में साफ

    सुखाने के दौरान रिंकल्स को कम कैसे करें?

    • तुरंत निकालें- कपड़े धोने के तुरंत बाद उन्हें मशीन से निकाल लें। जितनी देर कपड़े मशीन में रहेंगे, उतनी ही अधिक रिंकल्स बनने की संभावना होगी।
    • हल्का स्पिन- कपड़ों को स्पिन करते समय हल्के स्पिन का इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों में कम पानी रहेगा और वे जल्दी सूख जाएंगे।
    • हैंगर पर लटकाएं- कपड़ों को सूखने के लिए हैंगर पर लटकाएं। इससे वे सीधे रहेंगे और रिंकल्स कम बनेंगे।

    ये ट्रिक्स बनाते हैं कपड़ों को रिंकल-फ्री

    • सफेद सिरका- कपड़ों को धोते समय पानी में थोड़ा-सा सफेद सिरका मिलाएं। यह कपड़ों को नर्म बनाएगा और रिंकल्स को कम करेगा।
    • फैब्रिक सॉफ्टनर- कपड़ों को धोते समय फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करें। यह कपड़ों को नर्म बनाएगा और रिंकल्स को कम करेगा।
    • कपड़ों को सही तरीके से फोल्ड करें- कपड़ों को फोल्ड करते समय ध्यान रखें कि उन पर कोई मोड़ न पड़े।
    • कपड़ों को दबाकर रखें- कपड़ों को फोल्ड करने के बाद किसी भारी चीज से दबाकर रखें। इससे वे सीधे रहेंगे और रिंकल्स कम बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: तेज धूप न उड़ा ले जाए आपके कपड़ों का रंग, इसके लिए उसे धोते और सुखाते समय इन बातों का रखें ध्यान

    खबरें और भी