Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Loan के चक्कर में फंस गए हैं तो न हों परेशान, इन खर्चों पर लगाएं रोक- महीने के बचेंगे हजारों रुपये

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 01:01 PM (IST)

    परिवार में हर छोटी बात आपको डिस्कस करनी चाहिए। अपने माता- पिता से पत्नी से और बच्चे अगर इस काबिल हैं तो उनसे भी। कई बार लोग परिवार में बताए बिना कर्ज ...और पढ़ें

    लोन लेने से बचें अगर फंस गए हैं तो खर्चों पर करें कंट्रोल। ( Pic Courtesy : Freepik)
    लोन लेने से बचें अगर फंस गए हैं तो खर्चों पर करें कंट्रोल। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Tips to saving Money कर्ज के बोझ बहुत बुरा होता है। इसमें अगर एक बार आप फंस जाएं तो निकलना मुश्किल होता है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं। अगर आप अपने खर्चों पर कंट्रोल नहीं करते हैं तो यह आपको कर्ज की दलदल की तरफ धकेल देते हैं।

    ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करें ताकि आने वाले समय में आपको कर्ज लेने की जरूरत ही न पड़े। कर्ज लेने के बाद लोग टेंशन में चले जाते हैं। इसलिए भविष्य में टेंशन न हो तो उसके लिए वर्तमान में सही फैसले लेने जरूरी हैं। 

    1- दूसरों को इंप्रेस करना छोड़ दें

     

    अगर आपके पास बाइक है तो आप उसी में खुशी ढूंढे, दूसरे की महंगी गाड़ी देखकर खुद गाड़ी खरीदने का मन तब तक न बनाएं जब तक आपकी जेब इसकी इजाजत न दे। दूसरे की देखा देखी में जो आप काम करते हैं वही आपको कर्जदार बना देते हैं।

    हमेशा अपनी हैसियत को पहचानते हुए आप फैसले लें, जरूरी नहीं कि अगर कोई अपने जूतों पर 10 हजार रुपये खर्च कर रहा है तो आप उसको देखकर भी यही काम करें। आप को सोसाइटी को इंप्रेस करने के लिए नहीं अपने परिवार के लिए जीना है। 

    खबरें और भी

    2- परिवार में हर छोटी बात करें डिस्कस

    परिवार में हर छोटी बात आपको डिस्कस करनी चाहिए। अपने माता- पिता से पत्नी से और बच्चे अगर इस काबिल हैं तो उनसे भी। कई बार लोग परिवार में बताए बिना कर्ज ले लेते हैं। दूसरी और पत्नी और बच्चों को नहीं पता होता कि परिवार का मुखिया कर्ज ले चुका है। वह अपने खर्चों को बदस्तूर जारी रखते हैं।

    जब चीजें हाथ से निकल जाती हैं तो घर में बताया जाता है कि कर्ज लिया हुआ है। इसलिए घर में आप हर चीज़ शेयर करें। क्योंकि कई बार छोटे बच्चे भी आपको अच्छी सलाह दे देते हैं और एक अच्छी सलाह आपको नुकसान से बचा लेती है।  

    3- परेशानियों से घबराएं नहीं, हर रात के बाद है सुबह 

    अगर आप कर्ज की दलदल में फंस भी गए हैं तो घबराएं नहीं। हर रात के बाद एक सुबह है। दुनिया में कोई ऐसी परेशानी नहीं जिसका हल नहीं। बस हाथ पांव न फुलाएं और सही वक्त पर सही फैसले लें। अगर आपने सही फैसले लिए तो आप इस मुश्किल से पार पा लेंगे। लिस्ट बनाए किन चीजों में महीने का खर्चा ज्यादा है। अगर उन चीजों के बगैर भी आपका गुजारा चल सकता है तो उन चीजों के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगा दें। इस तरह आप महीने में अच्छी सेविंग कर सकते हैं। 

    इन चीजों पर लगाम लगाकर बचा सकते हैं पैसा

    • 1- अपनी कार की धुलाई खुद करके पैसे बचा सकते हैं 
    • 2- गार्डन को खुद सजाकर माली को देने वाले पैसे बचा सकते हैं 
    • 3- अगर अकेले हैं तो बाइक का प्रयोग करें, परिवार के संग अपनी कार से जाएं 
    • 4- महंगे कपड़ों की जगह किफायती कपड़ें पहनें 
    • बच्चों को महंगे स्कूल की जगह अच्छे और गुड बजट के स्कूल में पढ़ाएं 
    • किटी पार्टी और वीकेंड पार्टी पर लगाएं रोक  
    • 5- सिगरेट, शराब छोड़कर बचा सकते हैं हजारों रुपये 
    • ब्राडेंड चीजों की जगह किफायती प्रोडक्ट खरीदें 
    • बच्चों को महंगी ट्यूशन दिलाने की बजाए खुद पढ़ाएं 

    इन छोटे-छोटे खर्चों पर कंट्रोल करके आप महीने के 10 से 20 हजार रुपये आसाने से बचा सकते हैं। अब इन पैसों को आप किस्त के रूप में देकर लोन की टेंशन को दूर कर सकते हैं। कई बार परेशानियों से निकलने के लिए कुछ कड़े फैसले और कंफर्ट जोन से निकलना पड़ता है।

    मान लीजिए अगर आप पर 10 लाख का लोन है और आप हर महीने 25 हजार की सेविंग करने में कामयाब हो रहे हैं तो आप साल भर में 3 लाख का लोन आसानी से चुका सकते हैं और अपनी टेंशन को दूर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : गेहूं आटा में मिला लीजिए ये 5 चीजें, रोटी का टेस्ट तो बढ़ेगा ही सेहत पर भी लगेंगे चार चांद