यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Flight Safety Regulations: एक थर्मामीटर से हो सकता है प्लेन क्रैश! क्यों हवाई जहाज में बैन है Thermometer
आप जानते ही होंगे कि प्लेन से सफर करते समय कुछ चीजों को साथ ले जाने पर मनाही होती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इन चीजों में थर्मामीटर (Thermomete ...और पढ़ें

HighLights
- प्लेन में मर्करी वाला थर्मामीटर लेकर जाना बैन है।
- मर्करी की वजह से विमान को नुकसान हो सकता है।
- यात्रियों की सुरक्षा के लिए पारे वाला थर्मामीटर प्लेन में नहीं ले जा सकते।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लंबी दूरी तय करने के लिए सबसे सुविधाजनक सफर हवाई जहाज से ही होता है। हालांकि, प्लेन में ट्रैवल करने के भी अपने कुछ प्रोटोकॉल्स (Airplane Security Rules) हैं, जो सभी की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इन प्रोटोकॉल्स को सभी को मानना पड़ता है। अगर आप इन्हें (Flight Safety Regulations) फॉलो नहीं करेंगे, तो आपको प्लेन में जाने नहीं दिया जाएगा।
सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ही हवाई जहाज में कुछ चीजों को लेकर जाने पर प्रतिबंध लगा है। इन्हीं में एक चीज है थर्मामीटर (Thermometers Banned In Flight)। जी हां, वहीं थर्मामीटर, जिससे बुखार मापा जाता है। आपको जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, लेकिन आप प्लेन में मर्करी वाला थर्मामीटर यानी पारे वाला थर्मामीटर नहीं ले जा सकते। ऐसा क्यों है, इस बारे में हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे।
मर्करी का जहरीला प्रभाव
मर्करी एक हैवी मेटल है, जो इंसानों के लिए काफी टॉक्सिक होता है। यह इंसान के शरीर के लिए बहुत हानिकारक है, खासकर नर्वस सिस्टम, किडनी और दिमाग के लिए। अगर थर्मामीटर टूट जाए और मर्करी बाहर निकल जाए, तो यह हवा में इवापोरेट हो सकती है और यात्रियों के लिए गंभीर हेल्थ रिस्क पैदा कर सकती है। प्लेन के बंद वातावरण में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि वहां हवा का आवा-जाही काफी सीमित होती है।
यह भी पढ़ें: इकोनॉमी के पैसों में फर्स्ट क्लास का सफर, बिना एक्स्ट्रा खर्च किए ऐसे हो सकती है फ्लाइट में सीट अपग्रेड
विमान की सुरक्षा
प्लेन में मर्करी का होना सुरक्षा के लिए एक बड़ा जोखिम है। मर्करी अन्य मेटल्स के साथ रिएक्ट कर सकती है, खासकर एल्युमीनियम के साथ, जो हवाई जहाज के निर्माण में मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। मर्करी के कॉन्टेक्ट में आने पर एल्युमीनियम कमजोर हो सकता है, जिससे प्लेन के स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंच सकता है। यह विमान की सुरक्षा और यात्रियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
खबरें और भी
अंतरराष्ट्रीय नियम और प्रतिबंध
मर्करी के खतरों को देखते हुए, विमान प्राधिकरण मर्करी वाली डिवाइसेज को प्लेन में ले जाने की अनुमति नहीं देते। यह नियम यात्रियों और फ्लाइट क्रू की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।
डिजिटल थर्मामीटर ले जा सकते हैं
आजकल मर्करी वाले थर्मामीटर की जगह पर डिजिटल थर्मामीटर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। ये मर्करी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। इसलिए अगर जरूरत पड़े, तो आप प्लेन में मर्करी वाले थर्मामीटर की जगह डिजिटल थर्मामीटर ले जा सकते हैं।
अब आप जान चुके हैं कि प्लेन में मर्करी वाले थर्मामीटर साथ लेकर नहीं ले जा सकते और क्यों नहीं ले जा सकते हैं, इसका कारण भी आप जान चुके हैं। तो अगली बार हवाई यात्रा करते समय अपने साथ मर्करी वाला थर्मामीटर साथ लेकर न जाएं।