Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Plant Care Tips: तुलसी का पौधा सालों साल रहेगा हरा भरा, बस इन बातों का रखें ध्यान

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 06:41 PM (GMT+05:30)

    Tulsi Plant Care Tips भारत में तुलसी का पौधा आपको हर घर में मिल जाएगा। इसके पीछे वजह है कि इसका हिन्दु धर्म में महत्व। तुलसी को हिंदु पूजते हैं और रोज ...और पढ़ें

    Tulsi Plant Care Tips: कैसे रखें तुलसी के पौधे का ख्याल
    Tulsi Plant Care Tips: कैसे रखें तुलसी के पौधे का ख्याल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tulsi Plant Care Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व बड़ा है। यही वजह है कि आपको देश में तुलसी का पौधा हर घर में मिल जाएगा। जिसमें रोजाना सुबह-शाम जल चढ़ाया जाता है। तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण पाएं जाते हैं। तुलसी का उपयोग चाय, काढ़े आदि में भी किया जाता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। तुलसी के सेवन से इम्युनिटी भी मजबूत होती है। कई बार ऐसा होता है कि घर में रखा तुलसी का पौधा सूखने लगता है या उसकी पत्तियां झड़ने लगती हैं, ऐसे में तुलसी के पौधे को कैसे बचाएं आइए जानते हैं...

    पानी का ध्यान रखें

    तुलसी के पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी देना उसे खराब करता है। रोजाना तुलसी में थोड़ा-थोड़ा पानी देना चाहिए। ज्यादा पानी देने से इसमें फंगस लगने लगता है।

    मिट्टी में रेत मिलाएं

    अगर आप चाहते हैं कि आपका तुलसी का पौधा न सूखें तो इसकी मिट्टी में थोड़ी सी रेत डाले। इससे आपका तुलसी का पौधा सूखेगा नहीं।

    नीम का पानी डालें

    तुलसी के पौधे में नीम का पानी डालना भी अच्छा रहता है। तुलसी में नीम का पानी डालने से इसकी पत्तियां सूखती नहीं है और लंबे समय तक तुलसी का पौधा हरा रहता है।

    गीले गोबर का खाद न डालें

    ज्यादातर लोग तुलसी के पौधे में गीली गोबर का खाद डालते हैं लेकिन तुलसी में गीले गोबर का खाद नहीं डालना चाहिए। इससे पौधा खराब हो सकता है। इसकी जगह गोबर को सुखाकर और पाउडर बनाकर तुलसी के पौधे में डालें।

    इन बातों का भी रखें ख्याल

    तुलसी की पौधे की हमेशा कटाई और छंटाई करती रहनी चाहिए। इसे पौधा हरा भरा रहता है और बढ़ता भी है।

    तुलसी के पौधे की मंजरियों को समय-समय पर अलग करते रहना चाहिए वरना तुलसी का पौधा सूखने लगता है।

    तुलसी के पौधे में कम से कम दो दिन खाद जरूर डालनी चाहिए। इससे पौधा हरा भरा रहता है।