यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Morning Habits: सुबह 7 बजे से पहले ही कर लें ये 7 काम, फिर मत कहना नहीं जानते कामयाबी का राज!
आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है। इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और सोच-विचार कर तय करने चाहि ...और पढ़ें

HighLights
- सुबह का समय अच्छा बीतने से पूरा दिन अच्छा निकलता है।
- सुबह के समय ऐसे काम करें, जिनसे आपका तनाव कम हो।
- कुछ ऐसे काम होते हैं, जिन्हें सुबह करने से आप जीवन में खूब सफलता हासिल कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Successful Morning Habits: अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है। दरअसल, आप अपने सुबह के कुछ घंटे कैसे बिताते हैं, वे आपके पूरे दिन को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए सुबह के समय ऐसे कामों को करना चाहिए, जिनसे आप शारीरिक और मानसिक रूप से रिलैक्स हो पाएं और अपने आगे के कामों के लिए प्रोडक्टिव और फोकस्ड महसूस करें। सुबह की कुछ आदतें आप में ऐसे बदलाव ला सकते हैं, जिनसे आपका जीवन और बेहतर हो जाएगा। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही कुछ सुबह की आदतों के बारे में बात करने वाले हैं, जो आपके दिन को और बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वे आदतें।
हाइड्रेशन का ख्याल रखें
7- 8 घंटे की नींद के बाद हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए सुबह उठने पर सबसे पहले पानी पिएं। इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है। साथ ही, बॉडी डिटॉक्स भी होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म रेट भी काफी हद तक बढ़ता है।
स्मार्ट फोन से दूर रहें
सुबह उठते ही स्मार्ट फोन या लैपटॉप चलाने से आपकी प्रोडक्टिविटी घट सकती है। इसके कारण स्ट्रेस हो सकता है और आपके दिमाग के न्यूरोट्रांस्मिटर्स में भी बदलाव हो सकता है। इसलिए सुबह उठने के तुरंत बाद इन गैजेट्स से दूर रहें।
मेडिटेशन करें
मेडिटेशन आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। सुबह के समय काफी शांति होती है, जिससे मेडिटेशन में कोई बाधा नहीं आती और आप अच्छे से फोकस कर पाते हैं।
.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
यह भी पढ़ें: जीवन में लाना चाहते हैं सकारात्मक बदलाव, तो आज ही अपना लें ये आदतें
एक्सरसाइज जरूर करें
सुबह की खुली हवा में हरे घास या घर की छत पर एक्सरसाइज जरूर करें। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही, प्राकृतिक जगहों पर समय बिताने से मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
खबरें और भी
किताब पढ़ें
दिन की शुरुआत किताब पढ़ने से करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका फोकस बढ़ता है। साथ ही, आपकी रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलता है। इसके लिए सिर्फ किताब ही नहीं, आप कोई मैग्जीन, अखबार आदि भी पढ़ सकते हैं।
गोल सेट करें
अपने दिन को प्लान करने से, काम पूरा करने में मदद मिलती है। इससे आपको समझ आता है कि कौन-सा काम ज्यादा जरूरी है। ऐसा करने से आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर पाएंगे।
हाइजीन का ख्याल
दिन की शुरुआत नहाने के साथ करें। कोशिश करें कि 7 बजे से पहले नहा लें। इससे आपका आलस दूर होगा और आप तरो-ताजा महसूस करेंगे। इसके साथ ही, ब्रश करना, साफ कपड़े पहना, ग्रूमिंग और स्किन केयर आदि पर भी ध्यान दें। जब आप अच्छे दिखते हैं, तब आपको महसूस भी अच्छा होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।