यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Foods For Fertility: अगर आप भी बनना चाहते हैं पेरेंट्स, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड्स
Foods For Fertility इन दिनों लगातार बदलती जीवनशैली का हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। इनफर्टिलिटी ...और पढ़ें

HighLights
- इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव हो रहे हैं।
- बदलती जीवनशैली की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं।
- इनफर्टिलिटी इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे कई लोग प्रभावित है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods For Fertility: इनफर्टिलिटी, जिसे बांझपन के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसी समस्या है जो इन दिनों कई कपल्स के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। बीते कुछ समय से जीवनशैली में बदलाव और अनहेल्दी आदतों की वजह लोगों को की सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनफर्टिलिटी इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी परेशान हैं।
प्रजनन संबंधी इन समस्याओं की मुख्य वजह हमारी खराब जीवनशैली होती है। अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में सही बदलाव कर हम इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में, जो पुरुषों और महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां दो फोलिक एसिड और विटामिन सी जैसे दो जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। यह दोनों ही ओव्यूलेशन प्रोसेस में मदद करते हैं। हरी सब्जियों को खाने से गर्भपात यानी मिस्कैरिज का खतरा कम होता है। इतना ही नहीं पुरुषों के लिए भी हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं, यह अच्छी क्वालिटी वाले स्पर्म बनाने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या है कीटो डाइट जो PCOS में है फायदेमंद, जानें सेहत के लिए इसके अन्य फायदे
नट्स और ड्राई फ्रूट्स
नट्स और ड्राई फ्रूट्स भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिर्फ मुट्ठी भर नट्स और ड्राई फ्रूट्स से आप शरीर में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति कर सकते हैं। अखरोट अंडों में क्रोमोसोमल डैमेज को कम करता है और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें बहुत भारी मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है।
खबरें और भी
क्विनोआ
फाइबर से भरपूर, क्विनोआ जैसे प्लांट-बेस्ड प्रोटीन कंसीव करने की संभावनाओं में सुधार करते हैं। इससे न सिर्फ पीडियड साइकिल नियंत्रित होती है, बल्कि यह ब्लड शुगर के लेवल को भी स्थिर करता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज जिंक का एक बढ़िया सोर्स हैं, जो टेस्टोस्टेरोन, वीर्य यानी सीमन के लेवल को बढ़ाने और मैच्योर सेल्स का प्रोडक्शन करने में मदद करते हैं। ये बीज सभी रिप्रोडक्टिव ऑर्गन में सही ब्लड फ्लो को भी रेगुलेट कर सकते हैं।
केले
केले में विटामिन बी6, विटामिन सी और पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व ओव्यूलेशन प्रोसेस, अंडे और शुक्राणु की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं, तो केले को डाइट में जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें- डेंगू होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, इसे कम करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik