Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थम्ब्स अप से लेकर स्माइली तक: बदल चुके हैं Gen-Z के लिए इन इमोजी के मायने, मानती है बेहद रूड और अनकूल

    Updated: Wed, 27 May 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

    चैटिंग की दुनिया में इमोजीस ने अपनी खास जगह बना ली है, लेकिन कुछ इमोजी ऐसे हैं, जिन्हें जेन-जी आउटडेटेड या रूड समझ ले। ...और पढ़ें

    जेन-जी नहीं करती इन इमोजीस का इस्तेमाल (Picture Courtesy: Freepik)

    जेन-जी नहीं करती इन इमोजीस का इस्तेमाल (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के डिजिटल दौर में बातचीत के लिए लोग सिर्फ शब्दों पर निर्भर नहीं है। हमारी चैट्स में इमोजीस ने एक खास जगह बना ली है। चाहे आप किसी भी जेनरेशन के हों, अब हर कोई बातचीत के लिए इमोजीस का इस्तेमाल कर रहा है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस इमोजी को आप बहुत प्यार या सम्मान जताने के लिए भेज रहे हैं, उसे सामने वाला रूड भी समझ सकता है? जी हां, जेन-जी के लिए इमोजीस के मायने पिछली पीढ़ियों से बिल्कुल अलग हैं। टेक्स्ट मैसेज में हम सामने वाले के चेहरे के हाव-भाव या आवाज की टोन नहीं देख पाते, इसलिए जेन-जी इमोजीस के छिपे हुए मतलबों को लेकर बहुत सेंसिटिव है। इसलिए अगर आप भी अक्सर बातचीत में नीचे दिए गए इमोजीस का इस्तेमाल करते हैं, तो संभल जाइए। जेन-जी की नजर में ये इमोजीस अब कूल नहीं, बल्कि रूड या पैसिव-अग्रेसिव बन चुके हैं।

    थम्ब्स अप 👍 

    पिछली पीढ़ियों के लिए अंगूठा दिखाने वाला इमोजी सहमति, ठीक है या ऑल द बेस्ट का प्रतीक है, लेकिन जेन-जी के लिए यह सबसे रूड इमोजीस में से एक है। उनके वर्कप्लेस और पर्सनल चैट कल्चर में इसे बेहद रूखा और पैसिव-अग्रेसिव माना जाता है। अगर किसी ने आपको एक लंबा मैसेज भेजा और आपने जवाब में सिर्फ थम्ब्स अप भेज दिया, तो जेन-जी को लगेगा कि आप उनसे रूड व्यवहार कर रहे हैं।

    स्माइलिंग फेस 🙂 

    इस क्यूट और मासूम दिखने वाले इमोजी के पीछे जेन-जी को नकलीपन दिखाई देता है। उनके लिए इस इमोजी का मतलब खुशी नहीं, बल्कि गुस्सा या सार्काज्म है। अगर आप सच में खुश हैं, तो इस इमोजी की जगह ग्रिनिंग फेस इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    लाफिंग क्राइंग फेस 😂

    इस इमोजी को काफी सालों तक हंसने या फनी होने का प्रतीक माना गया, लेकिन जेन-जी की नजरों में यह काफी आउटडेटेड है। अगर आप किसी फनी बात पर ये इमोजी भेजते हैं, तो जेन-जी समझ जाएगी कि आप पिछली जेनरेशन के हैं। अब किसी बात पर हंसने के लिए वे स्कल इमोजी या लाउडली क्राइंग फेस का इस्तेमाल करते हैं।

    ओके हैंड जेस्चर 👌

    थम्ब्स अप की तरह ही ये इमोजी को भी जेन-जी बहुत रूड मानती है। उनके अनुसार, इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब आप सामने वाले की बात में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे होते और बस बातचीत को जबरदस्ती खत्म करना चाहते हैं।

    रेड हार्ट Red Heart ❤️

    हो सकता है आप मानते हैं कि रेड हार्ट प्यार का प्रतीक है, लेकिन जेन-जी की डिक्शनरी में इसे बहुत सीरियस माना जाता है। इसलिए इस इमोजी की जगह वे दूसरे रंग-बिरंगे हार्ट्स का इस्तेमाल करना ज्यादा कूल समझते हैं।