Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    "अरे भाई, ये 'Delulu' और 'FOMO' क्या होता है?" Gen-Z की इस डिक्शनरी के आगे फेल हमारी हिंदी-अंग्रेजी भी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट के बाद से जेन-जी की भाषा अब इतनी पॉपुलर हो गई है कि संसद तक पहुंच। ऐसे में आइए समझें क्या होता है इनका मतलब। ...और पढ़ें

    जेन-जी की नई भाषा सीखनी जरूरी है (Image Source: AI Generated)

    जेन-जी की नई भाषा सीखनी जरूरी है (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद से जेन-जी की भाषा तो पूरे देश में फेमस हो गई है। हां, इस बात में कोई शक नहीं कि इससे पहले भी नई पीढ़ी इन शब्दों को इस्तेमाल करती आई है, लेकिन अब देश की संसद से लेकर हर राज्य के कोने-कोने में ये वर्डस पॉपुलर हो रहे हैं। अगर आप अभी भी इन शब्दों से अनजान हैं तो आइए आपको inका मतलब बताते हैं। 

    क्लॉक्ड इट

    जेन-जी के इस नए शब्द को इन दिनों खूब इस्तेमाल किया जा रहा है, जब किसी बात को पहचान लिया जाता है या फिर किसी बात पर सहमति दी जाती है तो इसे क्लॉक्ड इट कहते हैं। इस पॉपुलर स्लैंग का मतलब है कि आपने बिल्कुल सही समझा। 

    डेलुलु

    अंग्रेजी शब्द डिल्यूजनल शब्द से निकला डेलुलु बहुत समय से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। इसका मतलब समझें तो इसमें व्यक्ति असलियत से कोसों दूर अपनी ही ख्यालों की दुनिया में मगन रहता है। यह खयाली पुलाव पकाने वाले हिन्दी मुहावरे से मिलता-जुलता है। 

    फोमो 

    फियर ऑफ मिसिंग आउट को शॉर्ट में फोमो कहा गया है। इसमें व्यक्ति को हमेशा ऐसा लगता रहता है कि वह बाकी लोगों से पीछे छूट रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में इस तरह का डर लोगों के मन में ज्यादा बढ़ गया है। 

    खबरें और भी

    एमआईए (मिसिंग इन एक्शन)

    MIA यानी जरूरत के समय या एक्शन लेने के समय गायब हो जाना या स्थिति के मुताबिक काम न करना। आजकल जेन जी वर्ल्ड में जब कोई किसी खास मीटिंग या प्लानिंग से दूर रहता है तो उसके लिए MIA इस्तेमाल होता है। 

    इट्स 6-7 

    हमने अक्सर सोशल मीडिया पर इसपर मीम्स बनते देखे होंगे पर क्या आप इसका मतलब जानते हैं? पुराने समय में 50-50 कहते थे अब के समय में कहते हैं इट्स 6-7। 

    यू एट इट 

    जब कोई अच्छा काम करता है या कोई कमाल करके दिखाता है तो उसे जेन-जी शॉर्ट में कहते हैं ‘यू एट इट’। अगली बार आप भी इसे अपनी भाषा में इस्तेमाल करके देखें। 

    डेलुलु इज सोलुलु 

    किसी चीज को मेनिफेस्ट करने के लिए डेलुलु इज सोलुलु यूज किया जाता है। इसका मतलब है कि जब किसी परेशानी का हल नहीं निकाला जा सकता तो डेलुलु में रहना ही ठीक है। यहां सोल्यूशन का स्लैंग सोलुलु है।  

    सिक 

    अगर आप सोच रहे हैं कि यहां बीमार होने की बात की जा रही है तो आप गलत हैं। दरअसल, जब किसी को कूल कहना हो तो जेन-जी सिक कहते हैं। 

    यह भी पढ़ें- प्यार, धोखा और बैकअप प्लान... सबके लिए तैयार हैं Gen-Z, समझिए मॉडर्न डेटिंग के ये नए शब्द

    यह भी पढ़ें- 6 महीने बाद एक्स का देर रात मैसेज? पिघलिए मत, यह प्यार नहीं... 'पेपरक्लिपिंग' का जहरीला खेल है!