यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जीवन में पाना चाहते हैं ऊंचा मकाम, तो जान लें क्या है सफलता का राज
सफलता या असफलता सिर्फ किस्मत पर नहीं बल्कि व्यक्ति की मेहनत और आदतों पर निर्भर करती है। इसलिए सभी यह जानना चाहते हैं कि सफल व्यक्ति की क्या आदतें होती ...और पढ़ें

HighLights
- सफलता हासिल करने के लिए अपनी रोज की आदतों में सुधार करना जरूरी है।
- सफल बनने के लिए समय प्रबंधन सीखना बहुत जरूरी है।
- अपनी गलतियों से सीख लेना और इसके लिए किसी और को दोष न देना भी सफल व्यक्ति की पहचान होती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Habits for Success: हर कोई चाहता है कि वह जीवन में सफलता हासिल करे, लेकिन हर इंसान की अपनी-अपनी फितरत और अपनी-अपनी आदतें होती हैं, जो तय करती हैं कि वह व्यक्ति सफल बनेगा या नहीं। इन्हीं आदतों के कारण इंसान को सफलता या असफलता का चेहरा देखना पड़ता है। इसलिए हमें हमारी आदतों के बारे में बड़े ही गौर से चिंतन करना चाहिए कि क्या वे हमारे लिए फायदेमंद हैं या उनसे हमें नुकसान पहुंच रहा है।
सफल व्यक्ति अपने समय का सदुपयोग करते हैं और नए कामों की योजनाएं बनाते हैं। इससे उनके भविष्य के लिए एक रास्ता मिलता है, जिस पर काम करके वे सफलता की ऊंचाईयों को चूमते हैं। वहीं वे लोग, जो अपने समय का सही उपयोग नहीं करते और न ही कुछ करने का सपना देखते हैं, वे असफल हो जाते हैं। इसलिए अपने जीवन में कुछ ऐसी आदतों को शामिल करना जरूरी है, जिनसे आपको सफलता ओर बढ़ने में मदद मिले। आइए जानें क्या हैं वे आदतें।
समय का प्रभावी प्रबंधन
हर इंसान को साल में 365 दिन और एक दिन में 24 घंटे मिले होते हैं, लेकिन सफल व्यक्ति ही अपने समय का प्रभावी प्रबंधन करके सफलता हासिल करता है। इसलिए आपको दिनभर में क्या-क्या जरूरी काम करने हैं, उनकी सूची बनाएं और उसके हिसाब से अपने समय को बांटें। टाइम मैनेजमेंट सीखना सफलता हासिल करने के लिए बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे Stressful Cities की लिस्ट में, भारत के ये दो शहर भी हैं शामिल
लक्ष्य बनाना
अपनी जीवन को एक दिशा प्रदान करने के लिए एक लक्ष्य बनाना जरूरी है। इसलिए आपके दिमाग में यह तय होना चाहिए कि आपको किस ओर आगे बढ़ना है और क्या हासिल करना है और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें। निरंतर प्रयास करने से लक्ष्य पाने में मदद मिलती है।
खबरें और भी
सकारात्मक सोच
हम जैसा सोचते हैं, हमारा माइंडसेट भी वैसा ही बनता है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव सोचना चाहिए। इससे परेशानियों का सामना करना भी आसान हो जाता है। इसलिए किसी भी बारे में सकारात्मक सोचने का प्रयास करें।
असफलता से सबक लें
जीवन में कोई भी असफलता हमें कुछ न कुछ सिखा जाती है। इसलिए इससे सबक लेकर आगे बढ़े और यह सीखने का प्रयास करें कि अगली बार आपको किन गलतियों को नहीं दोहराना है। इससे आपको सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी।
बदलाव को स्वीकार करें
समय के साथ आने वाले सभी बदलावों के लिए खुद को तैयार रखें और हर परिस्थिति का सामना करें। सफलता हासिल करने के लिए बदलावों को अपनाना जरूरी है।
किसी को दोष न दें
हर सफल व्यक्ति अपनी असफलता की जिम्मेदारी स्वीकार करता है और इसके लिए समय, किस्मत या किसी व्यक्ति को इसका दोषी नहीं ठहराता है, बल्कि वह इससे सीख लेता है और आगे बढ़ने का प्रयास करता है।