Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High Heel पहनने का शौक हड्डियों को कर रहा कमजोर, अगर नहीं संभले तो पैदल चलना भी हो जाएगा दूभर

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 08:49 AM (IST)

    ऊंचे कसे जूते (high heel shoes for men) पहनना आपकी हड्डियों को कमजोर कर रहा है। लगातार ऊंचे जूते पहनने से आपकी ऐड़ी की बोन्स कमजोर हो रही है। इसके साथ ...और पढ़ें

    जूते हमेशा फ्लैट किस्म के ही पहनने (high heel shoes) चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)
    जूते हमेशा फ्लैट किस्म के ही पहनने (high heel shoes) चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. जूते लोगों को इंप्रेस करने के लिए मत पहनिए
    2. कंफर्ट वाले ही जूते आपको चुनने चाहिए
    3. हाई हील पैरों की हड्डियों को कर रहा कमजोर

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। High Heel shoes ऊंचे हील के जूते या सैंडल पहनने का ट्रेंड अब जोरों पर है। पिछले कुछ सालों में चाहे लड़कें हों या लड़कियां हाई हील जूते पहनने लगे हैं। इसकी कई सारी वजहें हो सकती हैं। हाई हील के जूते बाकी जूतों के मुकाबले काफी अट्रेक्टिंग होते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये बाकी जूतों से बनावट के तौर पर थोड़े अलग लगते हैं।

    एक खास वजह यह भी है कि छोटे कद के लोग भी हाई हील के जूते इसलिए ज्यादा पहनना पसंद करते हैं ताकि उनकी हाइट थोड़ी ज्यादा लगे। लेकिन हाई हील के जूते नुकसान कितना कर रहे हैं।

    इस बारे में कोई बात नहीं कर रहा। ये जूते आपको बहुत ज्यादा नुकसान में धकेल रहे हैं। बता दें कि कसे और ऊंची हील के जूते पहनने से ऐड़ी की हड्डियों के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। हम आपको कुछ कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से कसे और ऊंची हील के जूते पहनने से ऐड़ी की हड्डियों के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें : Bike चलाते हुए सीने पर लगती है ठंड? जैकेट के अंदर रख लें ये 2 चीजें- गर्मी का होता रहेगा एहसास

    हाईट ज्यादा दिखाने के लिए पहनते हैं ऊंचे जूते

    नई जेनरेशन में अब कुछ लोग हाई हील के जूते इसलिए भी पहनते हैं कि वह अपनी कम हाईट को थोड़ा और ज्यादा लंबा कर सके। जूतों के सहारे वे थोड़े लंंबे लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ अपने दोस्तों के समूह में खुद को एक अलग अटैक्ट्रिव बनाने के पीछे भी ऊंचे और कसे जूते लोग पहनते हैं। बात चाहे शादी की हो या बर्थडे पाटी की या फिर कॉलेज जाने वाले युवा। ये सभी अब ऊंचे कसे जूते पहनने के शौकीन हो चले हैं। 

    पैरों की हड्डियां हो रहीं कमजोर

    डॉक्टर्स बताते हैं कि ऊंचे और कसे जूते पहनने से आपके पैरों को बहुत नुकसान हो रहा है। कसे जूते पहनने से पैरों की स्थिति खराब हो सकती है, जिससे ऐड़ी की हड्डियों पर दबाव बढ़ता है। वहीं कसे जूते पहनने से पैरों की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है। जिससे ऐड़ी की हड्डियों के दर्द की समस्या होने लगी है।

    डॉक्टर्स बताते हैं कि कसे जूते पहनने से पैरों की नसों पर दबाव बढ़ने लगता है। जिससे ऐड़ी की हड्डियों में दर्द शुरु हो जाता है। सबसे बड़ी बात है कि ऊंचे जूते में आपका पैर फ्लैट नहीं रहता। पैर में आपके खिंचाव शुरू हो जाता है। अगर यह समस्या बढ़ती जाती है तो आपके पैर की हड्डी मुड़ने लगती है। फिर यह दर्द आपका जिंदगी भर का साथी हो जाता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें :  सर्दियों में पाना चाहते हैं खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन, तो करें बेसन से बनें इन होममेड फेस पैक्स का इस्तेमाल