Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉकरोच ने नाक में कर रखा है दम, तो आजमाएं 5 घरेलू नुस्‍खे; घर से दुम दबाकर भाग जाएंगे सारे त‍िलचट्टे

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 10:32 AM (IST)

    गर्मियों में कॉकरोच का आतंक बढ़ जाता है खासकर रसोई में। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीके अपना सकती हैं। इन घरेलू नुस्खों से आप अपने घर को क ...और पढ़ें

    फॉलो करेंगे ये टिप्स तो घर से भागने को मजबूर हो जाएंगे कॉकरोच। (Image Credit- Freepik)
    फॉलो करेंगे ये टिप्स तो घर से भागने को मजबूर हो जाएंगे कॉकरोच। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. किचन में अक्सर खाने के आसपास कॉकरोच घूमते रहते हैं।
    2. गर्मी के दिनों में कॉकरोच कुछ ज्यादा ही परेशान करते हैं।
    3. कुछ देसी तरीकों से इनसे न‍िजात पाया जा सकता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियों में घर को साफ-सुथरा रखना जरूरी होता है। अगर इन पर ध्‍यान नहीं द‍िया जाए तो कीड़े मकोड़ों का आतंक बढ़ जाता है। इस मौसम में ज्‍यादातर लोगों के घरों में कॉकरोच की संख्‍या बढ़ जाती है। रसाेई से लेकर पूरे घर में ये सरपट दौड़ लगाते हैं। इन्हें गर्म, नमी और अंधेरी जगहें बहुत पसंद होती हैं। रात के समय तो इनका आतंक और भी बढ़ जाता है।

    ऐसे में एक बड़ी समस्‍या खड़ी हो जाती है। राशन का सामान हो या खाने-पीने के बर्तन, ये हर जगह पहुंच जाते हैं। इससे सेहत को भी नुकसान हो सकता है। इन्हें भगाने के लिए वैसे तो बाजार में कई तरह के स्‍प्रे मि‍ल जाएंगे लेक‍िन ये केमिकल वाले प्रोडक्ट्स कुछ खास कमाल भी नहीं कर पाते हैं और ये सेहत के ल‍िहाज से भी अच्छे नहीं होते हैं। आज हम आपको कॉकरोच भगाने के कुछ घरेलू नुस्‍खे बताने जा रहे हैं। अगर आपने इन्‍हें आजमा ल‍िया तो आप अपने घर को कॉकरोच फ्री बना सकती हैं। आइए उन नुस्‍खों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    बेकिंग सोडा और चीनी

    कॉकरोच को भगाने का सबसे असरदार तरीका है बेक‍िंग सोडा और चीनी। इसे आजमाने के ल‍िए आपको एक कटोरी में बराबर मात्रा में बेक‍िंग सोडा और चीनी म‍िलाना होगा। अब इन्‍हें उन जगहों पर छि‍ड़कना होगा जहां कॉकरोचों की संख्‍या ज्‍यादा होती है। कुछ ही द‍िन में ये घर के बाहर नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: आपके किचन में भी बढ़ गया है कॉकरोच का आतंक? अपनाएंगे ये टिप्स तो मिनटों में हो जाएगा सफाया!

    तेजपत्‍ता

    कॉकरोच भगाने के लिए आप तेजपत्ते का इस्तेमाल भी असरदार माना जाता है। तेजपत्ते की गंध से कॉकरोच दूर भागते हैं। आप कुछ तेजपत्ता लें और इन्‍हें पानी में भिगो लें। अब जहां भी आपको कॉकरोच द‍िखें, उनके ऊपर ये पानी छ‍िड़क दें। इससे कॉकरोच भागने लगते हैं।

    खबरें और भी

    मिट्टी का तेल

    आप सभी के घर में मिट्टी का तेल जरूर होता होगा। इससे आप सिंक या कैबिनेट्स में छिपे कॉकरोच को आसानी से भगा सकते हैं। म‍िट्टी के तेल में थोड़ा सा पानी म‍िलाकर उन जगहों पर छ‍िड़कना होगा जहां कॉकरोच अपना डेरा जमाए हुए हैं। इससे कुछ ही समय में आपको कॉकरोच के आतंक से नि‍जात म‍िल जाएगा।

    व‍िनेगर

    आपने देखा होगा जहां सबसे ज्‍यादा गंदगी होती है, वहीं पर कॉकरोच ज्‍यादा पनपते हैं। इसके लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़े गर्म पानी में विनेगर डालें और इस घोल को उन जगहों पर छ‍िड़कें जहां इनकी संख्‍या ज्‍यादा होती है। इससे अंदर छिपे बैठे कॉकरोच बाहर निकल जाएंगे।

    लौंग

    कॉकरोच भगाने के ल‍िए लौंग एक कारगर उपाय है। इसकी महक से ये दूर भागते हैं। जहां इनका झुंड देखने को म‍िलता है, वहां पर कुछ लौंग डाल दें। इसकी महक से कॉकरोच आपका घर छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी चूहों ने जमा लिया है डेरा? बिना मारे भी छुड़वा सकते हैं पीछा, बस फॉलो करने होंगे ये टिप्स