बूमर्स से जेन-जी तक ऐसे बदले खूबसूरती के मायने; किसी को पसंद नीली आंखें, तो किसी को चाहिए प्लंप लिप्स
लंदन की 'क्रेओ क्लिनिक' के एक अध्ययन के अनुसार, समय के साथ खूबसूरती के मायने बदल गए हैं। 1946 से 2010 के बीच जन्मी चार पीढ़ियों की पसंद का विश्लेषण कि ...और पढ़ें
-1770869323215_m.webp)
पीढ़ी दर पीढ़ी बदलते ब्यूटी स्टैंडर्ड्स (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। समय के साथ न केवल रहन-सहन बदला है, बल्कि खूबसूरती के मायने भी पूरी तरह बदल गए हैं। लंदन की क्रेओ क्लिनिक की 1,000 लोगों पर किए गए एक हालिया विश्लेषण में यह दिलचस्प खुलासा हुआ है।
इस स्टडी में 1946 से 2010 के बीच जन्मी चार अलग-अलग पीढ़ियों की पसंद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से परखा गया। आइए जानते हैं कि किस पीढ़ी की नजर में कौन परफेक्ट है।
-1770869448040.jpg)
(AI Generated Image)
बूमर्स (1946-1964): सादगी और क्लासिक लुक
बूमर्स पीढ़ी के लिए खूबसूरती का मतलब सादगी है। इस पीढ़ी के लोग 5.7 इंच की हाइट, नीली आंखों और गहरे भूरे लहरदार बालों को सबसे सुंदर मानते हैं। एक रोचक बात यह सामने आई कि इस पीढ़ी की केवल 3% महिलाओं ने ही सफेद बाल वाले पुरुषों को पसंद किया। इनके लिए क्लासिक लुक ही सबसे बेहतर है।
जेन एक्स (1965-1980): कद और स्टाइल पर फोकस
जेन एक्स पीढ़ी के लिए कद खूबसूरती का एक बड़ा पैमाना बन गया। इन्हें 5.10 इंच से लेकर 6 फीट तक की लंबाई वाले पुरुष सबसे ज्यादा पसंद आए। लुक्स की बात करें तो भूरी आंखें और आज के दौर का शॉर्ट फेड हेयरस्टाइल इस जेनरेशन की पहली पसंद रहा।
मिलेनियल्स (1981-1996): एथलेटिक बॉडी का दौर
मिलेनियल्स पीढ़ी ने खूबसूरती को फिटनेस से जोड़कर देखा। इनके लिए एक परफेक्ट बॉडी वह है जो एथलेटिक हो। इस पीढ़ी की महिलाओं को चौड़े कंधे और पतली कमर वाले पुरुष आकर्षित करते हैं। वहीं, पुरुषों के नजरिए से भूरी आंखों और भूरे लहरदार बालों वाली महिलाएं सबसे खूबसूरत मानी गईं।
खबरें और भी
जेन-जी (1997-2010): गठीला बदन और भरे हुए होंठ
सबसे नई पीढ़ी यानी जेन-जी की पसंद काफी अलग और आधुनिक है। इन्हें 5.7 से 5.9 इंच के गठीले शरीर वाले पुरुष पसंद आते हैं। बालों के मामले में इन्हें काले लंबे बाल सबसे परफेक्ट लगते हैं। इस पीढ़ी में भरे हुए होंठों यानी प्लंप लिप्स का क्रेज सबसे ज्यादा देखा गया है।
-1770869396922.jpg)
(AI Generated Image)
परफेक्ट दिखने के लिए सर्जरी का बढ़ता ट्रेंड
आज के दौर में केवल नेचुरल ब्यूटी ही काफी नहीं रही, बल्कि लोग परफेक्ट दिखने के लिए विज्ञान का सहारा भी ले रहे हैं। साल 2024 में दुनियाभर में 20 लाख से ज्यादा लिपोसक्शन यानी चर्बी घटाने की सर्जरी की गईं। खासतौर से जेन-जी के बीच कॉस्मेटिक सर्जरी और फिलर्स का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है।