Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ खिलौना नहीं, ‘इमोशनल सपोर्ट’ है टेडी, 30 के हैं तो क्या? इस बार खुद को दें सुकून का तोहफा

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 07:21 AM (IST)

    टेडी बियर सिर्फ बच्चों के खिलौने नहीं हैं, बल्कि 30 से ज्यादा उम्र के वयस्कों के लिए इमोशनल सपोर्ट भी हो सकते हैं। कॉर्पोरेट स्ट्रेस, चिंता और अकेलेपन ...और पढ़ें

    बचकाना नहीं है टेडी बियर खरीदना (Picture Courtesy: Freepik)

    बचकाना नहीं है टेडी बियर खरीदना (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का महीना आते ही वैलेंटाइन वीक की धूम बाजारों में भी दिखने लगती है। रोज डे, टेडी डे जैसे दिनों को कॉलेज और स्कूल के बच्चे बड़े ही जोश के साथ मना रहे होते हैं। ऐसे ही टेडी डे के लिए बाजारों में आपको तरह-तरह के टेडी बियर देखने को मिलेंगे। लेकिन अक्सर 30 की उम्र पार कर चुके लोग इन्हें देखकर मुस्कुराते हैं और यह कहकर आगे बढ़ जाते हैं कि ‘ये सब बच्चों के चोंचले हैं।’ 

    ऐसे में सवाल आता है लेकिन क्या वाकई टेडी बियर सिर्फ बच्चों का खिलौना है? एक ऐसे दौर में जहां कॉर्पोरेट की भागदौड़, डेडलाइन्स का प्रेशर और अकेलेपन की खामोशी हमें घेरे रहती है, वहां एक टेडी बियर महज खिलौना नहीं, बल्कि एक इमोशनल सपोर्ट टूल भी बन सकता है। आइए जानें इस बारे में। 

    Teddy Day

    (Picture Courtesy: Freepik

    कॉर्पोरेट स्ट्रेस के बीच सॉफ्ट टच का जादू

    आज की 9-से-6 वाली नौकरी हमें मानसिक रूप से थका देती है। दिन भर लैपटॉप की स्क्रीन और मीटिंग्स के तनाव के बाद, जब हम घर लौटते हैं, तो हमारा नर्वस सिस्टम डी-कंप्रेशन यानी रिलैक्स होना चाहता है। ऐसे में सॉफ्ट टेक्सचर वाली चीजें हमारे दिमाग को शांत करने में मदद करती हैं।

    जब आप एक सॉफ्ट पिलो या टेडी को गले लगाते हैं, तो शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे कडल हार्मोन भी कहा जाता है। यह तनाव और कोर्टिसोल के स्तर को कम करता है। 30 की उम्र में, जहां जिम्मेदारियों का बोझ कंधों पर भारी होता है, एक टेडी को गले लगाना दिनभर की थकान दूर करने में मदद कर सकता है।

    खबरें और भी

    एंग्जायटी शांत करने में मदद

    आजकल वेटेड ब्लैंकेट की तरह वेटेड टेडी बियर भी मिलते है। ये थोड़े भारी होते हैं और डीप प्रेशर स्टिमुलेशन के प्रिंसिपल पर काम करते हैं। जब आप इन्हें अपनी गोद में लेते हैं या सीने से लगाकर बैठते हैं, तो यह शरीर को सुरक्षा का अहसास देता है। यह एंजाइटी को कम करने और पैनिक अटैक के दौरान खुद को ग्राउंडेड महसूस कराने का एक बेहतरीन तरीका है। यह किसी का इंतजार किए बिना खुद को सेल्फ-सूद करने की एक तकनीक है।

    इन्नर चाइल्ड हीलिंग

    हम सब के भीतर एक छोटा बच्चा होता है जो अनसुनी बातों, अधूरे प्यार या बचपन के किसी डर को लेकर बड़ा हुआ है। 30 की उम्र वह पड़ाव है जहां हम अक्सर थेरेपी के जरिए अपने इन्नर चाइल्ड को हील करने की कोशिश करते हैं।

    एक टेडी खरीदना इस बात का प्रतीक हो सकता है कि आप अपने उस मासूम हिस्से को स्वीकार कर रहे हैं। अपनी पसंद का एक सॉफ्ट खिलौना अपने बेडसाइड पर रखना यह दिखाता है कि आप अपनी भावनाओं की तरफ ईमानदार हैं। 

    अकेलेपन का साथी

    बड़े शहरों में अकेले रहने वाले प्रोफेशनल्स के लिए घर की खामोशी कभी-कभी काफी भारी महसूस होती है। ऐसे में एक टेडी बियर एक नॉन-जजमेंटल साथी की तरह होता है। उसे अपनी शिकायतें सुनाना या बस उसे पास रखकर सोना, अकेलेपन के उस चुभते हुए अहसास को कम करता है।