Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kitchen Hacks: घर पर आसानी से चमकाएं पीतल के बर्तन, फॉलो करें ये टिप्स

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 03:29 PM (IST)

    Kitchen Hacks हिंदू धर्म में पीतल के बर्तनों का काफी महत्व है। खासकर पूजा-पाठ या त्योहार के मौके पर इन बर्तनों का उपयोग किया जाता है। ये बर्तन सेहत के ...और पढ़ें

    Kitchen Hacks: पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स
    Kitchen Hacks: पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

    HighLights

    1. कुछ घरेलू टिप्स की मदद से पीतल के बर्तनों को चमका सकते हैं।
    2. बेकिंग सोडा से भी पीतल के बर्तन चमकाए जा सकते हैं।
    3. पीतल के बर्तनों में चमक लाने के लिए नमक और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kitchen Hacks: पहले के जमाने में पीतल के बर्तन का इस्तेमाल रोजाना किया जाता था, लेकिन आज के जमाने में पीतल के बर्तन का उपयोग कम किया जाता है। ज्यादातर लोग पीतल के बर्तन का उपयोग मंदिर में करते हैं। जैसे पीतल का लोटा, दीपक, प्लेट आदि। हालांकि पीतल के बर्तन जल्दी काले पड़ जाते हैं। इन्हें साफ करना बहुत मुश्किल है, लेकिन आप कुछ घरेलू टिप्स की मदद से इन बर्तनों को आसानी से चमका सकते हैं।

    इमली का करें इस्तेमाल

    हर घर में इमली तो आसानी से मिल जाती है। इमली की मदद से आप आसानी से पीतल के बर्तन चमका सकते हैं। इमली का पल्प लेकर कुछ देर इसे पीतल के बर्तनों में रगड़ लें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बर्तनों को धो लें।

    बेकिंग सोडा

    बेकिंग सोडा से भी पीतल के बर्तन चमकाए जा सकते हैं। एक चमक बेकिंग सोडा लें और इसमें 3-4 बूंद नींबू का रस डाल लें। अब इसे अच्छे से पीतल के बर्तन में लगा दें और कुछ देर छोड़ कर गुनगुने पानी से धो लें बर्तन एकदम चमक जाएंगे।

    यह भी पढेंKitchen Hacks: ये किचन हैक्स बना सकते हैं आपके काम को आसान, तो आज ही फॉलो करें ये टिप्स

    विनेगर

    विनेगर से भी पीतल के बर्तनों को चमकाया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच विनेगर लें औऱ इसमें एक-दो बूंद नींबू का रस मिला लें। अब इस पेस्ट को बर्तनों पर लगा लें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, इसे बर्तनों में लगाकर रखने से कुछ देर में बर्तन पूरी तरह साफ हो जाएंगे और कालापन भी दूर हो जाएगा।

    खबरें और भी

    नमक और नींबू

    पीतल के बर्तनों में चमक लाने के लिए नमक और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको नींबू के रस में नमक मिला कर पेस्ट बनाना होगा और बर्तनों में लगाना होगा। कुछ देर बाद बर्तनों में चमक आ जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Tips To Remove Stains: कपड़ों पर लग गए हैं चाय-कॉफी के दाग, तो साफ करने के लिए बस इन टिप्स को करें फॉलो

    Pic Credit: Freepik