Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाय की छन्नी जलकर हो गई है काली? फेंकने से पहले ट्राई करें ये कमाल के क्लीनिंग टिप्स

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 03:43 PM (GMT+05:30)

    किचन में रोजाना चाय बनाते समय छन्नी पर चाय की पत्तियों का रंग, दूध और गर्म पानी की परत जमने लगती है जिससे वह काली और बदरंग हो जाती है। ...और पढ़ें

    काली पड़ी चाय की छन्नी को घर पर ही चमकाएं (Picture Credit- AI Generated)

    काली पड़ी चाय की छन्नी को घर पर ही चमकाएं (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किचन में चाय बनाते समय सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला एक छोटा लेकिन जरूरी आइटम है, चाय की छन्नी। रोजाना के इस्तेमाल और गर्म पानी व दूध के संपर्क में आने से इस पर गंदगी की परत जमने लगती है। साथ ही चाय की पत्तियों का रंग धीरे-धीरे स्टील पर चिपकने लगता है और वह छन्नी जो कभी चमचमाती थी, अब काली, बदरंग और जली हुई सी दिखने लगती है।

    इसे देखकर कई लोग नई छन्नी खरीदने का सोचते हैं, लेकिन ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपनी पुरानी छन्नी को फिर से नई जैसी चमकदार बना सकते हैं। यहां कुछ असरदार और घरेलू टिप्स की जानकारी दी गई है जो आपकी काली पड़ी छन्नी को फिर से नई जैसी बना देंगे। तो आईए जानते हैं इनके बारे में-

    बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट

    बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को छन्नी पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें। फिर पुराने ब्रश या स्क्रबर से रगड़ें और गर्म पानी से धो लें। छन्नी साफ और चमकदार हो जाएगी।

    सिरका और पानी में उबालें

    एक पतीले में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका लें। उसमें छन्नी डालें और 10 मिनट तक उबालें। इससे काले दाग लूज पड़ जाएंगे, जिन्हें आसानी से हटाया जा सकता है।

    बेकिंग सोडा और नमक का स्क्रब

    बेकिंग सोडा और दरदरे नमक को मिलाकर तैयार पेस्ट से छन्नी को रगड़ें। ये दोनों मिलकर जमा हुआ मैल और जले हुए दाग हटा देते हैं।

    नींबू के छिलकों से घिसना

    नींबू के छिलकों पर थोड़ा नमक डालें और छन्नी पर गोल-गोल घिसें। इससे बदबू भी दूर होगी और हल्की चमक लौटेगी।

    सफेद टूथपेस्ट का प्रयोग

    थोड़ा सा टूथपेस्ट छन्नी पर लगाकर पुराने ब्रश से रगड़ें। यह सतह पर जमी मैल को साफ करने में मदद करता है।

    टमाटर के रस से धुलाई

    टमाटर के रस में छन्नी को कुछ देर भिगोकर रखें और फिर ब्रश से साफ करें। टमाटर में मौजूद नैचुरल एसिड दाग को हटाता है।

    हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा

    दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और छन्नी पर लगाएं। इससे गहरे दाग हटते हैं और चमक लौटती है।

    डिटर्जेन्ट पाउडर या स्टील क्लीनर

    बाजार में मिलने वाले क्लीनर जैसे झिलमिल पाउडर से छन्नी को साफ करें। यह तुरंत चमक लाने में सहायक होता है। इन उपायों को अपनाकर आप अपनी छन्नी को बिना खर्च के नई जैसी बना सकती हैं। नियमित रूप से साफ करते रहें जिससे छन्नी की चमक हमेशा बरकरार रहे।

    खबरें और भी