यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑफिस में नेगेटिव और अनसर्पोटिव लोगों से ऐसे करें डील
कभी भी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ मिक्स नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे कई बार बेवजह की उलझन और टेंशन हो सकती है। ऑफिस में बॉस के फेवरेट्स और अनसर्पोटिव ल ...और पढ़ें

HighLights
- ऑफिस का नेगेटिव माहौल बना सकता है आपको डिप्रेशन का शिकार।
- ऑफिस में खुद को शांत और टेंशन फ्री रखने के टिप्स।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वर्किंग प्रोफेशनल्स की लाइफ में आजकल जो सबसे बड़ी टेंशन की वजह है वो है ऑफिस। क्योंकि उनका ज्यादातर वक्त ऑफिस में गुजर रहा है। काम का तो प्रेशर होता ही है, लेकिन साथ ही साथ निगेटिव, अनसर्पोटिव और बॉस के फेवरेट्स से भी रोजाना निपटना एक बड़ा चैलेंज होता है। जिसकी वजह से कई बार ऑफिस जाने का भी दिल नहीं करता और अंत में थक-हारकर जॉब छोड़ने का ही ऑप्शन बचता है। अगर आपके ऑफिस का भी माहौल कुछ ऐसा है, जिसके चलते आपकी पर्सनल लाइफ पर पड़ रहा है असर, तो इससे निपटने में यहां दिए गए टिप्स की ले सकते हैं मदद।
ऑफिस के प्रेशर और अनसर्पोटिव लोगों से ऐसे निपटें
- नेगेटिव थॉट्स रखने वाले लोगों से दूरी बनाकर चलें, क्योंकि ऐसे लोग खुद तो परेशान रहते ही है साथ ही दूसरों का भी मूड खराब करने का काम करते हैं। इन लोगों को हैलो, नमस्ते तक ही सीमित रखें।
- हर किसी से फ्रेंडली होने की जरूरत नहीं। उन लोगों से ही दोस्ती बढ़ाएं, जिनके विचार आपसे मिलते हों। ऑफिस में प्रोफेशनल बनकर ही रहें। जो लोग आपको लगता है कि चापलूस प्रवृत्ति के हैं उनसे तो भूलकर भी पर्सनल बातें न शेयर करें, क्योंकि मौका पड़ने पर ये आपका फायदा उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
- ऑफिस में अपने काम से मतलब रखने वाले, बॉस के साथ बेवजह की हंसी-ठिठोली न करने वाले लोग अकसर अकेले ही रहते हैं, तो इसे लेकर उदास या निराश होने की जरूरत नहीं, बल्कि इसे अपनी ताकत समझें। ऑफिस में वैसे भी आप काम करने के लिए आते हैं न कि रिश्ते बनाने।
खबरें और भी
- ऑफिस में हर गलत बात का जवाब देना जरूरी नहीं। कई बार शांत रहना भी एक अलग तरह का जवाब होता है। तथ्यों पर बात करने के लिए हमेशा खुद को तैयार रखें।
- हर वक्त अगर आपका सीनियर आपको बेवजह परेशान कर रहा है, तो चुप रहकर सहने के बजाय आवाज उठाएं। मैनेजमेंट से बात करें। कई बार मैनेजमेंट इन सभी चीज़ों से अंजान रहता है, तो आपका ये कदम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः- वर्कप्लेस पर न करें ऐसी गलतियां, जो पड़ सकती हैं आपकी जॉब पर भारी
Pic credit- freepik