Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉस की हां में हां मिलाना, दूसरों के समय की कद्र न करना...ऐसी खूबियों से भरे होते हैं चापलूस टाइप के लोग

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 02:59 PM (IST)

    चापलूस (Sycophant) टाइप के लोग आजकल आपको हर कंपनी में मिल जाएंगे जिनका मुख्य काम अपने सारे काम छोड़कर दूसरों को किसी न किसी तरह से परेशान करना करना हो ...और पढ़ें

    चापलूस लोगों की पहचान (Pic credit- freepik)
    चापलूस लोगों की पहचान (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. ऑफिस में चापलूस कलीग्स आपके प्रोफेशनल करियर में बन सकते हैं बाधा।
    2. चापलूस लोग बिना किसी टैलेंट के भी कंपनी में लगातार तरक्की करते रहते हैं।
    3. बॉस की हां में हां मिलाना, दूसरों को परेशान करना ये इनका मुख्य काम होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कॉर्पोरेट वर्ल्ड में आजकल एक बहुत ही अजीब कल्चर देखने को मिल रहा है, यहां ऐसे लोगों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है, जो ऑफिस काम करने के लिए आते हैं, पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते हैं और वर्क-लाइफ बैलेंस करने पर ध्यान देते हैं। इनकी जगह उन लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिनके लिए अपना काम प्रियोरिटी है ही नहीं। बॉस तक टीम की बातें पहुंचाना, उसके कान भरना ये इनका मेन काम है। ऐसी प्रवृत्ति के लोगों की लगातार बढ़ती फौज से ऑफिस की इमेज तो खराब होती ही हैं, साथ ही साथ उनकी खुद की भी। ऑफिस में कौन है आपका दोस्त और कौन चापलूस, इन बिहेवियर्स से कर सकते हैं इनकी पहचान।   

    चापलूस लोगों की इन तरीकों से करें पहचान

    1. दूसरों के काम और वक्त की नहीं करते कद्र 

    चापलूस प्रवृत्ति के लोग काम करने का बस दिखावा करते हैं और वो दूसरों को भी ऐसा ही समझते हैं। लोगों के काम में गलतियां निकलाना, उनका टाइम बर्बाद करना, उसकी कद्र न करना ये इनका मेन टास्क होता है।  

    2. टैलेंट के मामले में होते हैं जीरो

    चापलूसी ज्यादातर वही लोग करते हैं, जिनमें किसी तरह का कोई टैलेंट नहीं होता। वो बस जुगाड़ से नौकरी कर पाते हैं और वो ये फंडा अच्छी तरह से समझ चुके हैं इसलिए अब वो किसी तरह का टैलेंट सीखने में न अपना टाइम बर्बाद करना चाहते हैं न पैसे।

    ये भी पढ़ेंः- टॉक्सिक बॉस से निपटने में मददगार साबित हो सकते हैं ये तरीके

    3. खुद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना

    जैसा कि आपको बताया इनमें किसी तरह का कोई टैलेंट नहीं होता, लेकिन फिर भी ये अपने आपको मौका मिलने पर ऐसा पेश करते हैं जैसे कि इन्हें दुनियाभर का ज्ञान है। इसी गलतफहमी में वो कई बार बेवकूफी भरी बातें भी कर जाते हैं। 

    खबरें और भी

    4. बॉस की 'हां' में 'हां' मिलाना 

    चापलूसों का एक बिहेवियर जो बड़ी ही आसानी से नोटिस किया जा सकता है वो है बॉस की हर सही-गलत बात में हां में हां मिलाना। बॉस को खुश करने के चक्कर में वो उन कामों के लिए भी हामी भर देते हैं, जो उनके बस के बाहर की होती है। बॉस का फेवरेट बनने के लिए उन्हें अपनी टीम से दुश्मनी करना मंजूर होता है। 

    अगर आपके ऑफिस में भी आपके बीच कोई ऐसा व्यक्ति है, तो उससे कभी भी अपनी पर्सनल बातें शेयर न करें। काम से काम रखें और जितना हो सके उसे अवॉयड करने की कोशिश करें। ऐसे लोगों के बीच ज्यादा दिनों तक सर्वाइव कर पाना मुश्किल है, इसलिए अपना प्लान बी भी तैयार करते रहें। 

    ये भी पढ़ेंः- ऑफिस के टॉक्सिक लोगों को ऐसे करें हैंडल और रहें स्ट्रेस फ्री