फेवरेट जींस का रंग नहीं पड़ेगा फीका! बस आजमाएं कपड़ों को नया रखने वाले 4 हैक्स
अगर आप भी अपनी फेवरेट जींस को लंबे समय तक रिप्लेस नहीं करना चाहते तो कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बड़े फायदे की साबित हो सकती हैं। ...और पढ़ें
-1776255338779_m.webp)
जींस को लंबे समय तक नया जैसा रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स ( Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आप भी हर टॉप, शर्ट या कुरते के साथ जींस ही पेयर करते हैं तो फिर उसकी केयर से जुड़ा यह आर्टिकल आपके लिए ही है। अगर जींस की सही तरीके से देखभाल की जाए तो वह सालोंसाल आपका साथ निभाती है, तो आइए जानते हैं कैसे।
हर बार वॉश करना नहीं है जरूरी
जींस को एक या दो बार पहनने के बाद ही वॉश कर देना जरूरी नहीं है, खासकर अगर आप ज्यादा आउटडोर या मेहनत का काम नहीं करते हैं। ऐसे में जींस की हाइजीन को इस तरह मेंटेन रख सकते हैं:
- जब भी बाहर से आएं जींस उतारकर खुली हवा में सूखने के लिए रख दें, इससे उसकी नमी हट जाएगी।
- एक ही जींस को बार-बार पहनने की बजाय उसके बीच कम से कम एक दिन का अंतर रखें। इससे जींस की ओरिजनल शेप वापस आ जाती है और वो जल्दी खराब नहीं होती।
- खाने या किसी अन्य तरह की बदबू को हटाने के लिए स्टीम वाले प्रेस या क्लोथ स्टीमर का इस्तेमाल करें।
- अगर किसी हिस्से में दाग लग गया है तो सिर्फ उसी हिस्से को गीले कपड़े से साफ कर दें, पूरी जींस को नहीं।
धोने से पहले लेबल पढ़ें
जींस की सफाई करने से पहले उसके लेबल पर लिखे वॉशिंग से जुड़े निर्देशों को जरूर पढ़ें, खासकर जब आप पहली बार उसे वॉश करने जा रहे हों। कुछ जींस पर ‘ड्राइक्लीन ओनली’ भी लिखा होता है। ऐसे में उसे घर पर ही वॉश करने की कोशिश ना करें।
पलटकर धोएं
जब भी जींस को धोएं उसे उल्टी तरफ पलट दें। इससे जींस का कलर जल्दी हल्का नहीं होगा। आपको हल्के रंग की जींस के साथ भी ऐसा ही करना है। साथ ही उसे धोने के लिए मशीन में कोल्ड वॉटर वाला ही ऑप्शन चुनें।
खबरें और भी
इस तरह जींस रहेगी रिंकल फ्री
जींस को धोने के बाद उसे लंबे समय तक मशीन में पड़े ना रहने दें और धोते ही उसे बाहर निकालकर अच्छी तरह झटक दें। ऐसा करने से जींस पर मौजूद एक्स्ट्रा रिंकल्स सुखाते समय ही हट जाएंगे। जींस को हमेशा ही एअर ड्राई ही करें इससे जींस के सिकुड़ने का खतरा कम हो जाता है।