विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलाब के पौधे में नहीं आ रही कलियां, तो इन 5 टिप्स की मदद से फूलों से लद जाएंगी डालियां

Published: Sun, 23 Feb 2025 09:04 AM (IST)

गुलाब का फूल लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है। इसलिए जो लोग गार्डनिंग का शौक रखते हैं वे अपने ...और पढ़ें

इन टिप्स से गुलाब के पौधे पर आने लगेंगे ढेर सारे फूल (Picture Courtesy: Freepik)
इन टिप्स से गुलाब के पौधे पर आने लगेंगे ढेर सारे फूल (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. गुलाब के पौधे का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
  2. कुछ गलतियों के कारण गुलाब के पौधे पर फूल आने बंद हो जाते हैं।
  3. सही देखभाल और पोषण से गुलाब के पौधे पर फूल आने शुरू हो सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Rose Plant Care Tips: गुलाब का पौधा न केवल अपनी सुंदरता और खुशबू के लिए जाना जाता है, बल्कि यह बागवानी के शौकीनों के लिए एक पसंदीदा पौधा भी है। हालांकि, कई बार गुलाब के पौधे में फूल आने बंद हो जाते हैं।

गुलाब के पौधे को स्वस्थ और खिले हुए फूलों के साथ उगाने के लिए सही देखभाल और तकनीक की जरूरत होती है। यहां गुलाब के पौधे में गुलाब उगाने के लिए 5 उपयोगी टिप्स (Tips To Bloom Rose Plant)  दिए गए हैं।

सही मिट्टी चुनें

गुलाब के पौधे के लिए मिट्टी का चयन सबसे जरूरी स्टेप है। गुलाब की जड़ें अच्छी तरह से विकसित होने के लिए उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की जरूरत होती है। मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ जैसे कि कम्पोस्ट या गोबर की खाद मिलाने से मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ती है। मिट्टी का pH 6.0 से 6.5 के बीच होना चाहिए, क्योंकि यह गुलाब के पौधे के लिए जरूरी होता है। मिट्टी को ढीला और हवादार रखने के लिए नियमित रूप से खुदाई करें।

यह भी पढ़ें: क्यों सड़क किनारे लगे पेड़ों पर लगाया जाता है सफेद रंग, शायद ही आप जानते होंगे इसकी वजह

पर्याप्त धूप और हवा

गुलाब के पौधे को स्वस्थ रहने और खिलने के लिए पर्याप्त धूप की जरूरत होती है। इसे  हर दिन कम से कम 6-8 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए। धूप की कमी से पौधे की ग्रोथ रुक सकती है और फूल कम आ सकते हैं। साथ ही, पौधे को हवादार स्थान पर लगाएं, ताकि वह ताजी हवा मिल सके और फंगल इन्फेक्शन से बच सके।

नियमित सिंचाई

गुलाब के पौधे को नियमित रूप से पानी देने की जरूरत होती है, लेकिन ज्यादा पानी देने से बचें। मिट्टी को हमेशा नम रखें, लेकिन गीला नहीं। गर्मियों में पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, जबकि सर्दियों में पानी की मात्रा कम कर देनी चाहिए। पानी देते समय ध्यान रखें कि पानी सीधे जड़ों तक पहुंचे और पत्तियों पर न पड़े, क्योंकि इससे फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।

सही खाद और फर्टिलाइजर

गुलाब के पौधे को स्वस्थ और फूलों से भरपूर रखने के लिए नियमित रूप से खाद और फर्टिलाइजर देना जरूरी है। गुलाब के पौधे को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। महीने में एक बार गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट देना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते समय संतुलित मात्रा का ध्यान रखें। फूल आने के समय पोटाश वाले फर्टिलाइजर देना फायदेमंद होता है।

कीट और बीमारियों से सुरक्षा

गुलाब के पौधे को कीट और बीमारियों से बचाना बहुत जरूरी है। एफिड्स, स्पाइडर माइट्स और थ्रिप्स जैसे कीट गुलाब के पौधे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन कीटों से बचाव के लिए नीम के तेल या कीटनाशक साबुन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए पौधे को हवादार जगह पर रखें और पत्तियों को गीला होने से बचाएं। यदि पौधे पर किसी तरह का कोई बीमारी लग जाए, तो प्रभावित हिस्से को तुरंत काटकर अलग कर दें।

यह भी पढ़ें: तेजी से बढ़ने लगेगा अपराजिता का पौधा, फूल भी आएंगे भर-भरकर; फरवरी के महीने में ऐसे रखें इनका ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।