यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छोटे बच्चों के सामने भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें, पलक झपकते खुद को पहुंचा लेंगे नुकसान
छोटे बच्चे कई बार उन चीजों का उपयोग कर लेते हैं जो काफी घातक होती हैं। घर में खेलते हुए या फिर घर के कोने में रखी इन चीजों को बच्चे मुंह में डाल लेते ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर में अगर छोटे बच्चे होते हैं तो हर चीज को बहुत संभालकर रखना पड़ता है। कुछ चीजें बच्चों की पहुंच से दूर रखनी पड़ती हैं ताकि बच्चों को नुकसान न हो। कई बार छोटे बच्चे जाने अनजाने में कुछ ऐसी चीजें उठा लेते हैं जिससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।
कई बार छोटे बच्चे कुछ ऐसी चीजें उठाकर मुंह में भी रख लेते हैं जो जानलेवा हो सकती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो भूलकर भी कुछ चीजें आपको नहीं रखना चाहिए। अगर आप इन चीजों को रख भी रहे हैं तो बच्चों की पहुंच से बिल्कुल दूर रखें।
यह भी पढ़ें : शादी के बाद हर हाल में छोड़ दें ये 5 आदतें, नहीं तो कभी भी रिश्ते में पड़ जाएगी दरार
1. खतरनाक रसायन
घर में खतरनाक रसायन जैसे कि क्लीनिंग उत्पाद, पेंट, और अन्य रसायनों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। ये रसायन बच्चों के लिए जहरीले हो सकते हैं और उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऐसे रसायन को आप बच्चों की पहुंच से दूर रखें। कई बार बच्चों के लिए यह रसायन घातक हो सकते हैं। कई लोग रसायन को किचन में या ऐसी जगह रख देते हैं। जहां बच्चे आसानी से उनको हाथ में ले लेते हैं। ऐसा करके बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।
खबरें और भी
2. तेज़ चाकू और धारदार वस्तु
घर में तेज़ चाकू और धारदार वस्तुओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। ये वस्तुएं बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती हैं और उन्हें चोट पहुंचा सकती हैं। कई बार बच्चे जाने अनजाने में इन चीजों को हाथ में ले लेते हैं। इन धारदार वस्तुओं से हाथ कट सकता है। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं कि बच्चे तेज चाकू से अपनी ही गर्दन को काट लेते हैं। या फिर अपने हाथ पांव की नस काट लेते हैं।
3. बिजली का सामान
घर में बिजली के उपकरण जैसे कि प्लग, सॉकेट, और अन्य उपकरणों को बच्चों की पहुंच से पूरी तरह से दूर रखना चाहिए। ये उपकरण बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं और उन्हें बिजली का झटका लग सकता है। कई बार बच्चे इन उपकरणों में अचानक से हाथ डाल देते हैं। ऐसा करने से उन्हें करंट भी लग सकता है।
.jpg)