Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आंखों में हो रही है लगातार खुजली तो भूलकर न करें ये काम, हमेशा के लिए जा सकती है रोशनी

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 05:02 PM (IST)

    आंखों को रगड़ने से आंखों की सतह पर मौजूद कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है जिससे आपकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है। इसके अलावा घर में रखी कोई भी दवा आप ...और पढ़ें

    आंखों के ट्रीटमेंट से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ( Pic Courtesy : Freepik)
    आंखों के ट्रीटमेंट से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आंखें शरीर का सबसे सेंसेटिव पार्ट होती हैं। अगर आंखें ही न होती तो इस दुनिया की कल्पना और इसकी खूबसूरती को देखना कभी मुमकिन ही नहीं होता। जिन लोगों की आंखें नहीं होती या फिर वे किन्हीं कारणों की वजह से अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं।

    ऐसे लोगों के दर्द को देखते हुए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आंखें कितनी बड़ी नेमत हैं। अब आपकी आंखों में भी कई बार खुजली होती है, लेकिन आप कुछ गलत प्रयोग इस खुजली को खत्म करने के लिए करते हैं तो यह जीवन भर के लिए आपकी आंखों की रोशनी को खत्म कर सकता है। 

    आंखों में खुजली होना एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो यह आपकी आंखों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। यहां कुछ काम हैं जो आपको आंखों में खुजली होने पर नहीं करने चाहिए।

    1. आंखों को रगड़ना और कोई भी दवा डाल लेना : आंखों को रगड़ने से आंखों की सतह पर मौजूद कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आपकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है। इसके अलावा घर में रखी कोई भी दवा आप अगर अपनी आंखों में डाल देते हैं तो यह आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई ऐसा कदम उठाएं। 

    खबरें और भी

     

    2. आंखों में उंगली डालना: आंखों में उंगली डालने से आंखों में बैक्टीरिया और अन्य संक्रमण फैल सकते हैं, जिससे आपकी आंखों की सेहत खराब हो सकती है। कभी भी खुजली होने पर आंखों में कुछ ऐसा न डालें जिससे आंखों में नुकसान हो। 

    3. आंखों को पानी से नहीं धोना: आंखों को पानी से नहीं धोने से आंखों में मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया नुकसान पहुंचा सकते है। अगर आंखों को साफ और सुरक्षित रखना है तो आप आंखों को हर रोज़ साफ पानी से धोएं और आंखों में सुर्मा भी लगाएं। 

    4- आंखों की समस्याओं को नजरअंदाज करना: कई लोग आंखों की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करना आपकी आंखों के लिए काफी घातक हो सकता है। जब भी आंखों में कोई तकलीफ हो तो आंखों के डॉक्टर के पास जरूर जाएं। 

    आंखों में खुजली होने पर ये कदम उठाने चाहिए

    1. आंखों को पानी से धोएं: आंखों को पानी से धोने से आंखों में मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया निकल जाते हैं।

    2. आंखों के लिए सही दवा का उपयोग करें: आंखों के लिए उपयुक्त उत्पादों का उपयोग करने से आपकी आंखों की सेहत अच्छी रहती है।

    3. नियमित जांच कराएं: आंखों की नियमित जांच कराने से आपकी आंखों की सेहत की समस्याओं का पता लगाया जा सकता है और उनका इलाज किया जा सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।