विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसून में घर में लगाएं लैवेंडर, मिंट के प्लांट, मच्छर रहेंगे दूर और बढ़ेगी घर की खूबसूरती

Published: Thu, 01 Aug 2024 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2024 07:07 AM (IST)

मानसून का मौसम अच्छा तो लगता है लेकिन इस मौसम में मच्छरों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ये ...और पढ़ें

मच्छर भगाने वाले पौधे (Pic credit- freepik)
मच्छर भगाने वाले पौधे (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
  2. लापरवाही से ये बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं।
  3. लैवेंडर, मिंट जैसे प्लांट्स लगाकर मच्छरों को दूर रखा जा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप कई बीमारियों का घर बन सकता है। मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी कई घातक बीमारियां फैलाने का काम करते हैं। वैसे तो इन्हें भगाने के लिए मार्केट में कई तरह की क्रीम मौजूद है, लेकिन घर में कुछ पौधे लगाकर भी इन्हें दूर रखा जा सकता है। साथ ही ये पौधे घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करते हैं।

सिट्रोनेला घास

इस पौधे की सबसे खास खूबियों में से एक है इसकी गंध। इसे लेमनग्रास के नाम से भी जाना जाता है। इस घास का इस्तेमाल मच्छर को भगाने वाले प्रोडक्टस बनाने में खासतौर से किया जाता है। इससे जेरानियल और सिट्रल केमिकल निकलता है, जिससे मच्छर दूर भागते हैं।

लेमन थाइम

इस पौधे की बहुत ही तेज खट्टी गंध होती है, जिससे मच्छर आसपास भी नहीं फटकते। इसे किसी गमले में लगाकर बगीचे में रख सकते हैं। 

रोजमैरी

रोजमैरी का भी इस्तेमाल आप मच्छरों को भगाने के साथ- साथ घर की खूबसूरीत बढ़ाने में कर सकते हैं। वैसे इसका इस्तेमाल कुकिंग में मसाले की तरह भी किया जाता है। इसकी खुशबू मच्छरों को ही नहीं कीट-पतंगों को भी दूर रखने में असरदार है। हल्की गर्मी इस पौधे को बढ़ने के लिए एकदम अनुकूल है।

मिंट

मिंट यानी पुदीने में बायोसाइडल तत्व होते हैं, जो मच्छरों को दूर भगाने का काम करते हैं। इसकी तेज गंध से मच्छर, मक्खी, चीटियां तक का सफाया हो जाता है।

ये भी पढ़ेंः- ताजगी भरी खुशबू माइंड रिलैक्स करने के साथ प्रोडक्टिविटी बढ़ाने का भी करती है काम

फ्लॉस फ्लॉवर

यह पूरे साल फूलों से भरा रहने वाला पौधा है। इस पौधे को आप घर के अंदर रख सकते हैं। इसमें मौजूद कूमारिन नामक केमिकल मच्छरों को भगाता है, लेकिन इंसानों और पालतू जानवरों के लिए ये जानलेवा हो सकता है। 

मोनार्डा

मोनार्डा को मधुमक्खी बाम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें गेरानियोल नामक नेचुरल खुशबू होती है, जो मच्छरों को बिल्कुल नहीं भाती और इसी से वो भागते हैं। हालांकि यह खुशबू तितलियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करने का काम करती है।

तुलसी

तुलसी सेहत को तो कई सारे फायदे प्रदान करती ही है, साथ ही साथ इसकी गंध से मच्छर, मक्खी भी भागते हैं। इसमें एलिल, मेथॉक्सीबेंजीन, एस्ट्रैगोल नामक तत्व होते हैं, जो एक खास खुशबू लिए होते हैं। शरीर पर इसे रगड़ने से यह खुशबू निकलती है। 

ये भी पढ़ेंः- करना चाहते हैं Dengue से जल्दी रिकवर? तो कुछ खास चीजों को जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।