Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 ब्रीड्स के कुत्तों को पालने के लिए चाहिए बड़ा बैंक बैलेंस; खास‍ियत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 03:09 PM (IST)

    हर साल 26 अगस्त को इंटरनेशनल डॉग डे (International Dog Day 2025) मनाया जाता है जो इंसान और कुत्ते के रिश्ते को समर्पित है। इस दिन कुत्तों के प्रति प्य ...और पढ़ें

    क्‍यों मनाया जाता है International Dog Day (Image Credit- AI Generated)
    क्‍यों मनाया जाता है International Dog Day (Image Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. 26 अगस्‍त को इंटरनेशनल डॉग डे मनाया जाता है।
    2. ये द‍िन इंसान-कुत्ते के बीच के रिश्ते को द‍िखाता है।
    3. भारत में कुछ खास कुत्‍ते हैं जो काफी महंगे होते हैं।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। हर साल 26 अगस्त को इंटरनेशनल डॉग डे (International Dog Day 2025) मनाया जाता है। ये दिन इंसान और कुत्ते के बीच के खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए समर्पित होता है। कुत्ते सिर्फ पालतू जानवर नहीं होते, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह होते हैं, जो अपने मालिक के प्रति ईमानदार होते हैं। चाहे घर की सुरक्षा हो, अकेलेपन में साथ निभाना हो या फिर खेलने-कूदने का मजा लेना हो, कुत्ते इंसानों के सच्चे दोस्‍त साबित होते हैं।

    इंटरनेशनल डॉग डे हमें ये भी याद दिलाता है कि इन मासूम जानवरों को हमारी देखभाल और प्यार की कितनी जरूरत होती है। इस दिन लोग अपने पेट डॉग्‍स के साथ समय बिताते हैं, उन्हें ट्रीट्स और गिफ्ट्स देते हैं। वहीं कुछ लोग शेल्टर होम से कुत्ते गोद लेकर उनकी ज‍िंदगी को बेहतर बनाते हैं।

    अगर आप कुत्तों से प्यार करते हैं और अपने घर में एक प्यारे दोस्त को लाने की सोच रहे हैं, तो उसके खर्चे पर ध्यान देना जरूरी है। हर नस्ल के कुत्ते की कीमत अलग होती है। भारत में कुछ नस्लें ऐसी हैं, जिनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। आइए जानते हैं इनके बारे में -

    तिब्बतन मास्टिफ (Tibetan Mastiff)

    ये कुत्ता तिब्बत का है और दुनिया की सबसे पुरानी नस्लों में से एक है। इन्हें पहले खानाबदोश जनजातियों और मठों की सुरक्षा के लिए पाला जाता था। इनका शरीर बड़ा और बाल बहुत घने होते हैं। ये अपने परिवार के लिए बहुत वफादार होते हैं। लेकिन ये काफी जिद्दी भी हो सकते हैं, इसलिए इन्हें शुरू से ट्रेनिंग देना जरूरी है। इनकी कीमत दो लाख से लेकर पांच लाख तक हो सकती है।

    खबरें और भी

    पिटबुल टेरियर (Pit Bull Terrier)

    पिटबुल अपने मजबूत शरीर और ताकतवर जबड़ों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें पहले खतरनाक खेलों (बुल-बेटिंग) के लिए पाला जाता था। लेकिन असल में ये अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार और प्यार करने वाले होते हैं। इनके बारे में अक्सर गलतफहमी रहती है कि ये आक्रामक होते हैं। असल में अगर इन्हें सही ट्रेनिंग दी जाए तो ये अच्छे और दोस्ताना पालतू बन जाते हैं। इनकी कीमत एक से लेकर दो लाख तक होती है।

    अकिता (Akita)

    इनकी कीमत एक से तीन लाख तक होती है। जापान से आई ये नस्ल अपनी वफादारी और समझदारी के लिए मशहूर है। अकिता का इस्तेमाल पहले भालू और जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए होता था। इनके घने बाल होते हैं जिन्हें रोजाना साफ करना पड़ता है।

    रॉटवीलर (Rottweiler)

    ये ज्‍यादा महंगे नहीं होते हैं। इनकी कीमत 30 हजार से लेकर 80 हजार तक होती है। रॉटवाइलर जर्मनी की नस्ल है। पहले इन्हें मवेशियों को हांकने और गाड़ी खींचने के लिए पाला जाता था। ये कुत्ते ब्रेव और मालिक के लिए वफादार होते हैं। इन्हें रोजाना एक्‍सरसाइज और एक्टिविटी की जरूरत होती है।

    फ्रेंच बुलडॉग (French Bulldog)

    इनकी कीमत 50 हजार से लेकर 2 लाख तक होती है। ये बहुत छोटे और प्यारे होते हैं। फ्रेंच बुलडॉग आजकल बहुत पॉपुलर हैं। इन्हें फ्रेंची भी कहा जाता है। इनका छोटा शरीर और बड़े कान इनकी खास पहचान है। ये अपार्टमेंट में रहने वालों के लिए परफेक्ट माने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- शेल्टर होम, फीडिंग प्वाइंट और माइक्रो चिप पर बनेगी SOP... आवारा कुत्तों के मुद्दे पर एक्शन मोड में MCD, जल्द बनेंगे नियम

    यह भी पढ़ें- खबरदार! इन 5 पक्षियों को घर में रखा तो सीधे जाएंगे जेल, भूलकर भी न करें इन्हें पालने की गलती

    Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। यहां दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी का उद्देश्य क‍िसी की भावनाओं को आहत पहुंचाना नहीं है। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया इस लेख में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।