Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाम होते ही बढ़ जाता है मच्‍छरों का आतंक, तो घर पर तैयार करें 5 नेचुरल स्प्रे; रातों-रात हो जाएंगे गायब

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 11:02 AM (IST)

    मच्छरों से बचने के लिए प्राकृतिक उपाय अपनाना न केवल सुरक्षित है बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखता है। अगर आप मच्छरों से बचने के लिए केमिकल यु ...और पढ़ें

    गर्मी शुरू होते ही मच्‍छरों का आतंक बढ़ जाता है। (Image Credit- Freepik)
    गर्मी शुरू होते ही मच्‍छरों का आतंक बढ़ जाता है। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. मच्छरों के काटने पर मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
    2. गर्मी शुरू होते ही मच्‍छर परेशान करने लग जाते हैं।
    3. कुछ नेनुरल स्‍प्रे से आप मच्‍छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Homemade Mosquito Repellent Spray: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे न स‍िर्फ सोने में द‍िक्कतें होती हैं, बल्कि डेंगू, मलेर‍िया जैसे कई गंभीर बीमार‍ियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छरों से बचने के लिए हम कई तरह के चेम‍िकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये स्प्रे हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। अगर आप मच्छरों को भगाने के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाह‍िए। आप घर पर ही कुछ नेचुरल स्प्रे (Diy Mosquito Repellent) बनाकर मच्छरों का सफाया कर सकते हैं। ये स्प्रे मच्छरों को भगाने में मदद करेंगे।

    नीम का तेल

    नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-मच्छर गुण होते हैं, जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करते हैं। आप पानी में नीम के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर इसे कमरे में स्प्रे कर सकते हैं। इसके अलावा एक दीपक में नीम का तेल डालकर जला भी सकते हैं। ये दोनों उपाय मच्छरों को दूर भगाने में मदद करेंगे। नारियल तेल के साथ मिलाकर इसे शरीर पर लगाने से भी मच्छर नहीं काटते हैं।

    कपूर

    कपूर की तेज गंध मच्छरों को भगाने में बेहद असरदार मानी जाती है। कपूर की एक टिकिया को पानी में डालकर कमरे में रख दें। आप चाहें तो कपूर को जलाकर उसका धुआं कमरे में फैलने दें। रोजाना रात को सोने से पहले यह उपाय कर लें। इससे रात में आपको मच्‍छर परेशान नहीं करेंगे।

    यह भी पढ़ें: कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं मच्छर, इस टिप्स से करें बचाव

    पुदीने का तेल

    पुदीने की खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। तेल को पानी में मिलाकर कमरे में स्प्रे कर दें। पुदीने के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से फर्श पर पोछा भी लगा सकते हैं।

    खबरें और भी

    लैवेंडर ऑयल

    लैवेंडर की खुशबू हर क‍िसी को बेहद पसंद आती है। हालांक‍ि मच्‍छर इससे बहुत दूर भागते हैं। ऐसे में अगर मच्‍छरों के आतंक से न‍िजात पाना है तो लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर रूम में स्प्रे कर दें। इसे तकिए या कमरे के कोनों में लगाएं, जिससे मच्छर पास न आएं।

    लहसुन का रस

    लहसुन की गंध इतनी तेज होती है कि मच्छर तुरंत भाग जाते हैं। कुछ लहसुन की कलियों को पीसकर पानी में मिलाएं और इसका छिड़काव करें। इसे कमरे में उबालकर रखने से भी असर दिखता है।

    इन बातों का भी रखें ध्‍यान

    • घर के आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें।
    • घर की सभी खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें या जाली लगवाएं।
    • घर में नीम के पत्ते जलाएं।
    • साफ-सफाई का ध्यान रखें.
    • बाथरूम में नियमित रूप से फिनाइल डालें।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में उबल जाता है टंकी का पानी? अपनाएं ये देसी जुगाड़ और पाएं ठंडा-ठंडा पानी

    यह भी पढ़ें: काटना तो दूर, आसपास भी नहीं फटकेंगे मच्छर! घर पर ही तैयार करें ये 4 नेचुरल स्प्रे