Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World's Poisonous Snakes: दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप, जिनका डसा पानी भी नहीं मांगता

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 07:40 PM (IST)

    एल्विश यादव जिन्होंने बिग बॉस के जरिए खूब शोहरत बटोरी थी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इन पर सांप के जहर की तस्करी का आरोप लगा है। सांपों की तस्करी उन ...और पढ़ें

    जानें दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांपो के नाम
    जानें दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांपो के नाम

    HighLights

    1. एलविश यादव पर सांप की तस्करी का आरोप लगा है।
    2. सांप के जहर से नशा जानलेवा हो सकता है।
    3. जानें दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के बारे में।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World's Most Poisonous Snakes: सांप के जहर से हमें डर लगता है, लेकिन कितने लोग इसका इस्तेमाल नशा करने के लिए करते हैं। हाल ही में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टीज और सांप के जहर की तस्करी के आरोप लगे हैं। एल्विश के साथ 5 और लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

    गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से नौ सांप, जिनमें से 5 कोबरा थे और सांप का जहर बरामद किया गया है। सांप के जहर का इस्तेमाल नशे के लिए करना बेहद ही खतरनाक हो सकता है। ऐसा करना जानलेवा भी हो सकता है। कुछ सांप तो इतने जहरीले होते हैं कि उनके काटने के कुछ ही सेकेंड बाद आपकी मौत हो सकती है। आइए, आज हम आपको उन सांपों के बारे में बताते हैं, जो दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की सूची में अपनी जगह बना चुके हैं।

    सॉ -स्केल्ड वाइपर

    यह एशिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। यह सांप अपने बचाव के लिए हमेशा डसने को तैयार रहता है। इस सांप का नाम इसके शरीर पर मौजूद स्केल्स की वजह से पड़ा है। जैसे ही इस सांप को जरा-सा भी खतरे का आभास होता है, यह अपने शरीर पर मौजूद स्केल्स से आवाज करने लगता है। इस सांप की लंबाई लगभग 31 इंच होती है। चूंकि यह तुरंत ही काटने के लिए तैयार रहता है, यह सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है। सॉ -स्केल्ड वाइपर भूरे या संतरी रंगों में पाए जाते हैं। इन पर डार्क रंग के स्पॉट्स भी पाए जाते हैं। यह ज्यादातर भारत, श्रीलंका और अफ्रीका में पाए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या है सांप के जहर का नशा जिसकी सप्लाई के आरोप में फंसे एल्शिव यादव, जानें इसके बारे में सबकुछ

    किंग कोबरा

    किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है। यह गहरे भूरे रंग के होते हैं और इनके शरीर पर पीली धारियां पाई जाती हैं। यह लंबाई में लगभग 3-4 मीटर लंबे होते हैं। यह सांप इतने जहरीले होते हैं कि इनके जहर से एक बड़ा हाथी एक घंटे के भीतर अपना दम तोड़ सकता है। इनके जहर में न्यूरोटॉक्सिन्स होते हैं, जिसकी वजह से पैरालिसिस भी हो सकता है। किंग कोबरा अपने अंडों के लिए घोंसला बनाते हैं और अपने बच्चों के अंडे से बाहर निकलने तक उन्हें सेंकते भी हैं। यह गुण इन्हें दूसरे सांपों से अलग बनाता है। यह सांप भारत, वियतनाम , नेपाल, थाईलैंड, सिंगापुर और लाओस में पाए जाते हैं।

    खबरें और भी

    रसल वाइपर

    यह सांप एशिया में पाया जाता है और सबसे जहरीले सांपों में से एक है। भूरे या पीले रंग के इन सांपों के शरीर पर भूरे और काले रंग के रिंग्स पाए जाते हैं। यह बहुत ही डिफेंसिव स्वभाव के होते हैं और खतरा महसूस होने पर तुरंत ही डस लेते हैं। यह अन्य सांपों की तुलना में अधिक जहर छोड़ते हैं, जो इन्हें और भी खतरनाक बनाता है। इनके काटने से ब्लीडिंग होनी शुरू हो सकती है। लगभग 1 मीटर लंबे ये सांप भारत, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान और म्यांमार में पाए जाते हैं।

    इंडियन क्रेट

    इंडियन क्रेट दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। लगभग 1 मीटर लंबे ये सांप, काले रंग के होते हैं, जिन पर सफेद रंग की पट्टियां पाई जाती हैं। यह सांप इतना जहरीला होता है कि इसके जहर से व्यक्ति की मांसपेशियां पैरालाइज हो सकती हैं। यह सांप इंडोनेशिया, सुमात्रा, सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया में पाया जाता है। यह सांप ज्यादातर रात में एक्टिव होते हैं। इस सांप के डसने के बाद दर्द नहीं होता, जिससे लोगों को अक्सर पता नहीं चल पाता कि उन्हें सांप ने काटा है। यह इस सांप को और भी खतरनाक बनाता है, क्योंकि इस वजह से ज्यादातर इसके इलाज में देरी हो जाती है और मौत हो जाती है।

    रैटल स्नेक

    इनका नाम रैटल स्नेक इसलिए पड़ा, क्योंकि जब इन्हें खतरा महसूस होता है, तब यह अपनी पूंछ को हिलाकर आवाज निकालते हैं। यह घुसपैठियों पर वार करने से पहले एक चेतावनी होती है। यह सांप लगभग 1 मीटर के होते हैं और इनका रंग भूरा होता है। इंसानों के प्रति इनका स्वभाव बहुत आक्रामक होता है। इनका जहर बहुत खतरनाक होता है। इनके डसने से देखने और बोलने में तकलीफ होने लगती है। इसके जहर के कारण सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। इस प्रजाति के सांप का जहर तुरंत असर नहीं करता, बल्कि थोड़े समय बाद असर शुरू करता है।

    Picture Courtesy: Freepik