Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पतली नहीं, यहां शादी के लिए मोटी होती हैं लड़कियां, दुबली होने पर ठूंस-ठूंसकर खिलाते हैं खाना

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 12:48 PM (GMT+05:30)

    दुनियाभर में ब्यूटी स्टैंडर्ड्स ऐसे सेट हो चुके हैं जिसमें पतली लड़कियों को ही खूबसूरत माना जाता है लेकिन अफ्रीका का एक देश ऐसा है जहां मोटी लड़कियों ...और पढ़ें

    यहां बचपन से ही लड़की को मोटा करने में लग जाते हैं माता-पिता (Picture Courtesy: Freepik)
    यहां बचपन से ही लड़की को मोटा करने में लग जाते हैं माता-पिता (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. आमतौर पर लोग पतली लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं।
    2. अफ्रीका के एक देश में मोटी लड़कियों को ज्यादा बेहतर दुल्हन माना जाता है।
    3. इस देश में मोटी दुल्हनों को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mauritania Culture: मॉरिटानिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका का एक देश है, जो अपनी कई अनोखी परंपराओं और संस्कृतियों के लिए जाना जाता है। इनमें से एक प्रचलित धारणा है कि यहां मोटी दुल्हनों को बेहतर माना जाता है और पतली लड़कियों को शादी से पहले मोटा करने के लिए खूब खिलाया जाता है। जी हां, आम धारणा, जिसके मुताबिक पतली लड़कियां ज्यादा सुंदर और पसंद की जाती हैं, के विपरित यहां पर मोटी लड़कियों को दुल्हन के रूप में ज्यादा तवज्जो दी जाती है (Overweight Brides Are More Preferred)। आइए इस रिवाज के बारे में और विस्तार से जानते हैं।

    मोटी दुल्हनों को मानते हैं समृद्धि का प्रतीक

    मॉरिटानिया में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। वहां इसे लैबलोउ कहा जाता है। इसके मुताबिक, बचपन से ही लड़कियों को खूब खाना खिलाया जाता है, ताकि जब तक वे शादी के योग्य हों, उनका वजन काफी बढ़ चुका हो। ऐसा करने के पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। पहले के जमाने मॉरिटानिया में ऐसा माना जाता था कि मोटी लड़कियां समृद्धि का प्रतीक हैं (Overweight girls considered lucky)। जिस घर की बेटियां मोटी होती थीं, उस घर को समृद्ध और वैभवशाली माना जाता था।

    यह भी पढ़ें: इस जनजाति में मोटापा है सम्मान की निशानी, तोंद निकालने के लिए जानवरों का खून तक पी जाते हैं लोग

    बचपन से ही जबरदस्ती खिलाना कर देते हैं शुरू

    इसलिए अपने वैभव को दिखाने के लिए माता-पिता बचपन से ही लड़की को जरूरत से ज्यादा खाना खिलाना शुरू कर देते हैं। इस परंपरा का इतना बोल-बाला है कि अगर कोई लड़की खाना नहीं खाना चाहती है या पतली है, तो उसे जबरदस्ती ठूंस-ठूंसकर खाना खिलाया जाता है (Forced Feeding To Girls)। यहां ऐसा भी माना जाता है कि मोटी लड़कियां स्वास्थ्य और बेहतर प्रजनन क्षमता का प्रतीक होती हैं। इसलिए माना जाता है कि लड़की मोटी नहीं होगी, तो उसे अच्छा दूल्हा नहीं मिल पाता है और उनकी शादी में मुश्किल हो सकती है। इतना ही नहीं, यहां यह भी माना जाता है कि मोटी दुल्हन परिवार के लिए शुभ होती हैं और उनके आने से घर में बरकत आती है।

    मोटा होने का दबाव

    इन वजहों से मॉरिटानिया में लड़कियों पर मोटा होने का काफी दबाव होता है। इसके लिए उन्हें बचपन से ही काफी कैलोरी वाला खाना खिलाया जाता है। इसके लिए दूध, मक्खन, मीट आदि जैसा खाना उन्हें ज्यादा खिलाया जाता है। ज्यादा फैट वाला खाना खाने से लड़कियों का वजन बढ़ता है और वे शादी के समय तक काफी वजनदार हो चुकी होती हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि मॉरिटानिया में मोटापे को पॉजीटिव रूप से देखा जाता है, लेकिन यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और कुछ प्रकार के कैंसर शामिल हैं। इसलिए अब वहां भी कई लड़कियां धीरे-धीरे इस प्रथा से दूर हो रही हैं।

    यह भी पढ़ें: थाली में ठोकर मारकर पति को खाना देती है नई नवेली दुल्हन, जानिए क्या है इस अजीब रस्म के पीछे का कारण