Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Miss World 2024: अब तक ये भारतीय हसिनाएं कर चुकी हैं मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 05:01 PM (IST)

    भारत 28 साल बाद फिर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को होस्ट कर रहा है। इस साल भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी कर रही हैं। इन्होंने 2022 में मिस इंडिया का खित ...और पढ़ें

    ये भारतीय महिलाएं जीत चुकी हैं मिस वर्ल्ड का खिताब
    ये भारतीय महिलाएं जीत चुकी हैं मिस वर्ल्ड का खिताब

    HighLights

    1. भारत इस साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।
    2. भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी कर रही हैं।
    3. अभी तक भारत से 6 महिलाओं ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जीत हासिल की है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Miss World 2024: भारत पूरे 28 साल बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसका फाइनल 9 मार्च की शाम को होने वाला है। इससे पहले साल 1996 में भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता हुई थी। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता हमेशा से ही काफी एक्साइटिंग रही है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की केवल सुंदरता की ही नहीं बल्कि, उनके मकसद और विचारों की भी परख होती है।

    इस कारण यह प्रतियोगिता काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसमें दुनियाभर से लड़कियां हिस्सा लेने आती हैं। इस साल मिस वर्ल्ड के खिताब का दावेदार बनने के लिए अलग-अलग देशों से 120 प्रतिभागी भारत पहुंच चुके हैं। इस प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी, जो मिस इंडिया वर्ल्ड हैं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

    उनके डांस के वीडियो वायरल होने के बाद, लोगों का उन पर विश्वास और ज्यादा बढ़ गया है। अभी तक भारत से कुल 6 महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि इससे पहले भारत की किन महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना है।

    रीता फारिया पॉवेल (Reita Faria Powell)

    रीता फारिया का जन्म 1945 में मुंबई में हुआ था। 21 साल की छोटी उम्र में उन्होंने हर भारतीय को गौरवान्वित महसूस कराया था। भारत को पहला मिस वर्ल्ड का खिताब जितवा कर, उन्होंने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया था। 1966 में रीता पहली भारतीय बनीं, जिसने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

    खबरें और भी

    रीता न सिर्फ भारत बल्कि, एशियाई मूल की पहली महिला हैं, जिसने मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया। मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता के दौरान रीता को बेस्ट इन स्वीम सूट और बेस्ट इन ईवनिंग गाउन जैसे टाइटल से भी नवाजा गया था।

    मिस वर्ल्ड बनने के बाद, उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी आए, लेकिन उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई को पूरा करने का फैसला लिया। अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद रीता लंदन चली गईं, जहां उन्होंने किंग्स कॉलेज अस्पताल से आगे की पढ़ाई पूरी की। रीता अभी डब्लिन में अपने पति डेविड पॉवेल के साथ रहती हैं।

    Miss World 2024

    यह भी पढ़ें: काफी रोमांचक है मिस इंडिया वर्ल्ड Sini Shetty का सफर, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

    ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं। ऐश्वर्या भारत की दूसरी महिला बनीं, जिसने मिस वर्ल्ड का ताज जीता। रीता फारिया और ऐश्वर्या राय के खिताब जीतने के बीच 28 साल का अंतर था। इसलिए जब ऐश्वर्या को मिस वर्ल्ड का ताज मिला, तब पूरे देश में त्योहार का माहौल छा गया था।

    मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया और 1997 में मणिरत्नम की फिल्म इरुवर से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उनका करियर परवान चढ़ता गया। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनकी खूबसूरती अक्सर चर्चा बटोरती रहती है और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी इन्हें कई टाइटल मिले थे, लेकिन इनकी बुद्धिमता और तेज-तरार जवाबों ने इन्हें मिस वर्ल्ड का ताज जिताया था।

    Miss World 2024

    डायना हेडन (Diana Hayden)

    भारत से मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली तीसरी महिला, डायना हेडन बनीं। इन्होंने 1997 में यह खिताब जीता। इनका जन्म 1973 में हैदराबाद में हुआ था। डायना एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं, जिनके पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री भी है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कई टीवी एड और फिल्मों में भी काम किया है।

    मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में इनकी सादगी और लोगों के लिए कुछ कर जाने की ललक ने इन्हें दूसरे प्रतिभागियों से अलग बनाया और मिस वर्ल्ड का ताज जीतने में मदद की।

    युक्ता मुखी (Yukta Mookhey)

    युक्ता मुखी चौथी भारतीय महिला हैं, जिसने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इन्होंने 1999 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उनका जन्म बैंगलोर में हुआ था। इन्होंने मुंबई के कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल की।

    कंप्यूटर साइंस के अलावा, इनके पास हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक का भी काफी ज्ञान है। इन्होंने में इसके लिए तीन साल तक ट्रेनिंग भी की थी। युक्ता केवल सुंदरता की मिसाल ही नहीं हैं। इन्होंने AIDS के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए भी काफी काम किया है। उन्होंने UNFPA की ब्रांड एंबेसडर की तरह भी काम किया है।

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

    प्रियंका चोपड़ा एक ऐसा नाम है, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने साल 2000 में भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पांचवीं भारतीय महिला बनीं, जिन्होंने यह ताज पहना। महज 18 साल की उम्र में इन्होंने इस खिताब को अपने नाम किया था।

    मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद वे एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ती गईं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि, इन्होंने दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है। इन्होंने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी काम किया है। आज प्रियंका कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

    Miss World 2024

    मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar)

    हरियाणा से आने वाली मानुषी छिल्लर भारत की छठी महिला हैं, जिन्होंने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में उनसे पूछा गया था कि किस काम के लिए सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। उन्होंने जवाब में मां कहा था। इस जवाब ने न केवल उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज जिताया था बल्कि, लोगों ने भी उनकी खूब सराहना की थी।

    मानुषी ने फिल्में भी डेब्यू किया है। उनकी पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज चौहान थी, जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरती से काफी लोगों का दिल जीता है।

    Miss World 2024

    यह भी पढ़ें: 5 साहसी भारतीय महिलाएं, जिन्होंने तोड़ी पुरुषवादी सोच की दीवार

    Picture Courtesy: Instagram