विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सॉलिड बॉडी' नहीं, ये है असली हरियाणवी गाना! नई बहू की 'ऊंटनी' की जिद वाला लोकगीत सुनकर थिरक उठेंगे आपके पैर

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 08:30 AM (IST)

ससुरा जी ल्यादे ऊंटनी, हरियाणा का मशहूर लोकगीत है। इस गीत में एक नई बहू की जिद को बहुत ही खूबसूरती से बयां किया गया है।

हरियाणा का मजेदार लोकगीत है ससुरा जी ल्यादे ऊंटनी (AI Generated Image)

हरियाणा का मजेदार लोकगीत है ससुरा जी ल्यादे ऊंटनी (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणवी गानों का नाम लेते ही आपके दिमाग में भी सबसे पहले सॉलिड बॉडी जैसे गाने आते होंगे, लेकिन यहां के असली लोकगीत इससे बिल्कुल अलग है। यहां के लोकगीतों में हरियाणा का ठेठ देसी अंदाज देखने को मिलता है। ऐसा ही एक लोकगीत है ससुरा जी ल्यादे ऊंटनी। 

ये हरियाणवी गाना एक नई बहू की उसके ससुरालवालों से ऊंटनी लाने की जिद पर बना है। इस गीत के बोल तो मजेदार हैं ही, साथ ही इसकी धुन भी इतनी जबरदस्त है कि सुनते ही आपके भी पैर थिरकने लगेंगे। आइए जानें इस लोकगीत के बारे में।  

बहू की ऊंटनी की मांग

ये लोकगीत एक नई बहू और उसके ससुरालवालों के बीच बातचीत की तरह दिखाया गया है। इसमें नई बहू अपने ससुरालवालों से एक ऊंटनी लाने की जिद करती है और बताती है कि उसे क्यों ऊंटनी चाहिए। 

इस गीत की शुरुआत वह अपने ससुर से करती है और कहती है कि मुझे ऊंटनी ला दो और मुझे दूध निकालना भी आता है। इसके बाद वो एक पीतल के घड़े का जिक्र करती है, जिसमें दूध निकालते समय झमाझमा आवाज आती है। इसलिए उसे एक ऊंटनी चाहिए। 

अपने ससुर के बाद नई बहू अपने जेठ से कहती है कि उसके लिए एक ऊंटनी ला दो और उसे दूध निकालना भी आता है। वो पीतल के घड़े में दूध दूहेगी, जिसमें दूध निकालते समय झनाझना आवाज आती है। 

इसके बाद वो अपने देवर से कहती है कि मेरे लिए ऊंटनी ला दो, मुझे दूध निकालना आता है और पीतल के घड़े में उसकी आवाज में झनाझन आती है। 

सबसे अंत में वो अपने पति से कहती है तुम मेरे लिए ऊंटनी ला दो। मुझे दूध निकालना भी आता है और पीतल के घड़े में दूध निकलते हुए दूध की झनाझना आवाज आती है, जो बहुत ही अच्छी लगती है। 

हरियाणवी संस्कृति की झलक

हरियाणा में दूध-दही उनके रोजमर्रा के खान-पान का अहम हिस्सा है। इसलिए पशु पालन पर वहां खूब जोर दिया जाता है। ये लोकगीत हरियाणा की इसी संस्कृति को दिखाता है, जिसमें नई बहू ऊंटनी की जिद करती है। इसके अलावा, इस गीत में महिला का उसके ससुरालवालों के साथ रिश्ते की मिठास को दिखाया गया है। इस गीत की धुन भी काफी मजेदार है, जिसपर महिलाएं अलग-अलग अवसरों पर जमकर डांस भी करती हैं।