विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां पढ़ें Padma Vibhushan Ratan Tata की 5 सबसे महंगी चीजों की लिस्ट

Published: Thu, 10 Oct 2024 02:56 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2024 04:09 PM (IST)

द्मविभूषण रतन टाटा का 9 अक्टूबर को स्वर्गवास हो गया। भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक होने के ...और पढ़ें

इन बेशकीमती चीजों के मालिक थे Padma Vibhushan Ratan Tata (Picture Courtesy: Instagram)
इन बेशकीमती चीजों के मालिक थे Padma Vibhushan Ratan Tata (Picture Courtesy: Instagram)

HighLights

  1. Padma Vibhushan Ratan Tata का 86 साल की उम्र में देहांत हो गया।
  2. पद्मविभूषण रतन टाटा कई बेशकीमती चीजों के मालिक थे।
  3. इनमें कुछ लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ratan Tata Most Expensive Things List:  भारत के मशहूर उद्योगपति पद्मविभूषण रतन टाटा (Padma Vibhushan Ratan Tata) का 9 अक्टूबर को देहांत हो गया। मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वो बिल्कुल ठीक हैं और रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। अपने 86 साल की उम्र में रतन टाटा ने कई बुलंदियों को छुआ था। उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्मविभूषण से साल 2008 में सम्मानित किया था।

महज 21 साल की उम्र में उन्होंने टाटा संस और टाटा ग्रुप की अध्यक्षता की कमान संभाली और दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया। वो सिर्फ उद्योग जगत के ही सितारे नहीं थे, बल्कि वे बेहद दयालु भी थे। जानवरों से उन्हें बेहद लगाव था और अपने जीवन में उन्होंने इन बेजुबानों के लिए काफी काम किया है। इनका आखिरी प्रोजेक्ट भी मुंबई में जानवरों के लिए अस्पताल ही था।

दुनिया के सबसे मशहूर उद्योगपतियों में शामिल पद्मविभूषण रतन टाटा के पास कुछ बेशकीमती चीजें थी, जिनकी कीमत जानकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। उन्हीं चीजों (Ratan Tata Most Expensive Things List) के बारे में हम आपको यहां बताने वाले हैं। आइए जानें।

यह भी पढ़ें: बेजुबानों के मसीहा और उद्योग जगत के चांद थे Padma Vibhushan Ratan Tata ,देखें उनके जीवन की एक झलक

मासेराती क्वाट्रोपोर्टे

इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 2.1 करोड़ रुपए है। ट्विन टर्बो v6 इंजन वाली ये गाड़ी महज कुछ ही सेकंडों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस गाड़ी का इंटीरियर भी इतना खूबसूरत है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे। कार के शौकीन लोगों के लिए यह किसी ड्रीम कार से कम नहीं है।

 (Picture Courtesy: Instagram)

कोलाबा में बंगला

पद्मविभूषण रतन टाटा का मुंबई के सबसे महंगे इलाके में बंगला है। कोलाबा में स्थित इस तीन मंजीले बंगले की कीमत लगभग 150 करोड़ है और यह बंगला 14,000 वर्ग फुट में बना हुआ है। ये एक सी-फेसिंग बंगला है। इस आलीशान बंगले की खूबसूरती देखकर आपकी आंखें इससे हटाए नहीं हटेगी।

फरारी कैलिफोर्निया

लगभग 3.45 करोड़ रुपए की ये कंवर्टिबल फरारी रतन टाटा की गाड़ियों की कलेक्शन में से सबसे सुंदर महंगी कार में से एक है। लाल रंग की यह फरारी बेहद शानदार है।

 (Picture Courtesy: Instagram)

प्राइवेट जेट

डसॉल्ट फॉल्कन 2000 पद्मविभूषण रतन टाटा का प्राइवेट जेट ( Ratan Tata Private Jet) है, जिसकी कीमत लगभग 22 मिलीयन डॉलर है। इस जेट को वो खुद भी उड़ा सकते थे, क्योंकि वो एक ट्रेंड पायलेट थे। इस जेट को फ्रांस के काबिल इंजीनियर्स ने बनाया था।

 (Picture Courtesy: Instagram)

लैंड रोवर फ्री लैंडर

लैंड रोवर फ्री लैंडर की कीमत लगभग 50 लाख से ज्यादा है। हालांकि, ये कंपनी टाटा ग्रुप के अंदर ही आती है, लेकिन इसे इन्होंने कंपनी के अधिग्रहण से पहले ही खरीद लिया था।

 (Picture Courtesy: Instagram)

यह भी पढ़ें: वह शख्स जिन्होंने भारत में बदला फैशन का नजरिया