यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pet Friendly Holi 2025: इस बार मनाएं पेट-फ्रेंडली होली, इन तरीकों से रखें अपने फर बेबीज का ध्यान
होली का त्योहार बेहद ही खुशीभरा होता है। रंगों में रंगे चेहरे और गुजिया का स्वाद इस त्योहार को बेहद खास बना देता है। हालांकि होली हमारे लिए जितनी खास ...और पढ़ें

HighLights
- होली के रंगों और शोर से पेट्स परेशान हो सकते हैं।
- केमिकल वाले रंग उनकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं।
- ज्यादा शोर की वजह से उनके कानों को भी नुकसान हो सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन यह हमारे पालतू जानवरों यानी पेट एनिमल्स के लिए तनावपूर्ण और खतरनाक भी हो सकता है। पालतू जानवर इंसानों की तरह रंगों और शोर-शराबे को नहीं समझते हैं।
इसलिए उन्हें इस त्योहार के दौरान खास देखभाल (Pet Friendly Holi Tips) की जरूरत होती है। आइए जानें किन तरीकों से होली पर रख सकते हैं अपने पेट्स को सेफ (Pet Care Tips For Holi)।
पेट्स को रंगों से बचाएं (Holi Fur Babies Safety Tips)
- नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें- आर्टिफिशियल रंगों में खतरनाक केमिकल्स होते हैं, जो पालतू जानवरों की त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें, जैसे कि हल्दी, चुकंदर, या फूलों से बने रंग।
- पेट्स को घर के अंदर रखें- होली के दिन अपने पेट्स को घर के अंदर रखें, खासकर जब लोग बाहर पानी वाले रंग खेल रहे हों। इससे उन्हें रंगों और भीड़ से बचाया जा सकेगा।
- पेट्स को रंग न लगाएं- होली पर अक्सर लोग मान लेते हैं कि अपने पेट को एक छोटा टीका तो लगा ही सकते हैं। लेकिन अपने पेट्स को कभी भी रंग न लगाएं, चाहे वे नेचुरल ही क्यों न हों। उनकी त्वचा इंसानों की तुलना में ज्यादा सेंसिटिव होती है और रंग उन्हें परेशान कर सकते हैं।
- रंग लग जाए तो तुरंत साफ करें- अगर आपके पेट को गलती से रंग लग जाए, तो उसे तुरंत साफ पानी और हल्के शैम्पू से धो लें। यदि रंग उनकी आंखों में चला जाए, तो उन्हें तुरंत साफ पानी से धोएं और उनके डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: इस बार केमिकल वाली नहीं, बल्कि नेचुरल रंगों से खेलें होली, नहीं होगा स्किन को कोई भी नुकसान
पेट्स को शोर-शराबे से बचाएं
- शांत जगह पर रखें- होली के दिन, अपने पालतू जानवरों को घर के एक शांत कमरे में रखें, जहाँ वे शोर-शराबे से दूर रह सकें।
- तेज आवाजों से बचाएं- जानवर तेज आवाजों से डरते हैं, इसलिए उन्हें शोर वाली जगहों से दूर रखें।
- उन्हें कंफर्टेबल बनाएं- अपने पालतू जानवरों को उनके पसंदीदा खिलौने और कंबल दें, ताकि वे शांत और सुरक्षित महसूस करें।
हेल्थ का रखें ध्यान
- पेट्स को मिठाइयों से दूर रखें- होली के दौरान, लोग अक्सर मीठी डिशेज खाते हैं। चॉकलेट, मिठाइयां और अन्य मीठी चीजें पेट्स के लिए हानिकारक हो सकते हैं, इसलिए उन्हें उनसे दूर रखें।
- पानी की कमी न होने दें- होली के दौरान, पेट्स को प्यास लग सकती है, इसलिए उन्हें हमेशा साफ पानी उपलब्ध कराएं।
- निगरानी करें- होली के दिन, अपने पेट्स पर कड़ी नजर रखें, खासकर जब वे बाहर हों। यह ध्यान रखें कि वे किसी भी खतरे से दूर रहें।
अगर पेट बीमार हो जाए तो क्या करें?
अगर आपके पेट को होली के दौरान कोई समस्या हो, जैसे कि त्वचा पर रैशेज, सांस लेने में परेशानी या उल्टी, तो तुरंत उनके डॉक्टर से संपर्क करें।
इन बातों का भी ध्यान रखें
- आपके घर आए मेहमानों को पहले ही बता दें कि वे ज्यादा शोर न करें और आपके पेट को रंग न लगाएं।
- अपने पेट के लिए एक सेफ कॉर्नर बनाएं, जहां वे होली के दौरान शांति से बिना परेशान हुए रह सकें।
यह भी पढ़ें: बेफिक्र होकर मनाएं रंगों का त्योहार, त्वचा और बालों को नुकसान से बचाएंगे 5 टिप्स