Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले Republic Day पर किस देश का राष्ट्रपति बना था भारत का मेहमान? दिलचस्प है किस्सा

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 02:27 PM (IST)

    जानकारी के लिए बता दें कि भारत के पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को न्योता भेजा था। इस आमंत्रण को इंडोनेशिया के प्रेसीडेंट ने स्वीकार कर लिया थ ...और पढ़ें

    मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेता है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेता है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2025 हर साल हम 26 जनवरी ( Republic day) को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को शायद नहीं पता हो कि 26 जनवरी को क्या हुआ था। यह भी सवाल मन में आता होगा कि हम 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं।

    आज हम आपको बताते हैं कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को औपचारिक (Republic Day 2025) रूप से अपनाया गया था, और उस घटना को गणतंत्र दिवस क रूप में मनाया जाता है। 1947 में ब्रिटिश राज से मुक्त हो गया था, लेकिन 26 जनवरी 1950 तक भारतीय संविधान प्रभावी नहीं हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु राज्य बन गया और एक गणतंत्र के रूप में स्थापित हो गया।

    यह भी पढ़ें : 26 जनवरी पर तिरंगा फहराने का क्या है Protocol? शाम कितने बजे से पहले झंडे को उतारना होता है नीचे

    गणतंत्र दिवस पर पहले मुख्य अतिथि कौन थे?

    साल 1950 में भारत के पहले (first guest Republic Day India) गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि बने थे। उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उनका भव्य स्वागत किया था। इसके बाद ये सिलसिला आज तक जारी है। बता दें कि इस दिन इरविन स्टेडियम में परेड आयोजित की गई थी।

    वहीं इस दिन नेवी, आर्मी, और एयरफ़ोर्स के जवानों ने धुनें बजाई थीं। इस दिन लाखों भारतीय लोगों ने हिस्सा लिया था। वहीं इस दिन झंडा फहराने के बाद तोपों की सलामी भी दी गई थी। तब से लेकर (interesting Republic Day facts) आजतक यह परंपरा ऐसे ही निभाई जाती है। 

    खबरें और भी

    इस बार कौन होगा गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि?

     

    इस बार भी गणतंत्र दिवस के मौके पर (President of Indonesia) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस 2025 (76th Republic Day 2025) के खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को भारत ने अपना (Chief Guest) मुख्य अतिथि बनाया है। प्रबोवो सुबियांतो राजकीय मेहमान होंगे। सन 1950 के बाद यह चौथा अवसर होगा जब इंडोनेशिया का राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आ रहा है।

    जानकारी के अनुसार वह 25 और 26 जनवरी को भारत में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत के लिए बेहद खास मौका है। सुबियांतो की यह पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय की ओर से आए बयान के अनुसार भारत और इंडोनेशिया के बीच काफी पुराना रिश्ता है।

    यह भी पढ़ें :  भारत की आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस के 10 नारे, जो दिल में भर देते हैं जोश