यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस तरह से करेंगे ग्रॉसरी शॉपिंग, तो होगी बंपर बचत; फिजुलखर्ची पर भी लगेगा लगाम
कई घरों में महीने का राशन एक साथ ही खरीदा जाता है। हालांकि कुछ ऐसे भी होते हैं तो हफ्ते में अनुसार ग्रॉसरी शॉपिंग करते हैं। सामान चाहे कैसे भी खरीदे ल ...और पढ़ें

HighLights
- कई लोग महीनेभर का राशन एक साथ खरीद देते हैं।
- हालांकि, इस वजह से कई बार फिजुलखर्च हो जाता है।
- ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से आप भारी बचत कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादतर घरों में ग्रॉसरी शॉपिंग महीने के हिसाब से की जाती है, लेकिन कुछ लोग वीकली भी इस तरह की शॉपिंग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है शॉपिंग पर जाने से पहले सिर्फ पेंट्री में एक नजर डालने भर से ही आप महीने में काफी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बचाएं अपने पैसे-
हर चीज साफ नजर आनी चाहिए
पेंट्री में कोई चीज एक्स्ट्रा न आ जाए उसके लिए वहां रखी हर चीज साफ-साफ नजर आना बहुत जरूरी है। ऐसा हो सकता है कि आप वो सामान दोबारा ले जाएं, जो पहले से ही पेंट्री में रखी हो, इससे वेस्ट होने का डर रहता है। इसके लिए अपनी पेंट्री में पारदर्शी कंटेनर या डिब्बे रखें। अगर ऐसा नहीं है, तो आपकी पेंट्री में चीजें व्यवस्थित तरीके से रखी हुई होनी चाहिए।
फर्स्ट इन फर्स्ट आउट
ये फॉर्मूला फूड सर्विस में काफी इस्तेमाल होता है। बेहद आसान है, अपनी पेंट्री में आपने जो चीजें पहले स्टोर की हैं, उन चीजों को पहले इस्तेमाल कर लें। ऐसा ही रेफ्रिजरेटर या फ्रीजर में रखे सामानों के साथ भी करें। इससे वो सामान पहले यूज हो जाएगा, जिसकी एक्सपायरी पहले है। आप चाहें तो पेंट्री में एक ऐसी स्पेस तैयार कर सकते हैं, जहां पहले लाई गई चीजें स्टोर की गई हों।
यह भी पढ़ें- मिट्टी का घड़ा घर लाते समय लोग अक्सर करते हैं 3 गलतियां, तभी तो नहीं मिलता है फ्रिज जैसा ठंडा पानी
एक लिस्ट चिपका दें
आपकी पेंट्री में क्या चीजें खत्म होने वाली हैं या क्या पहले इस्तेमाल करना है, उसकी एक लिस्ट बनाकर वहीं केबिनेट पर या किसी कंटेनर पर चिपका दें। इससे आप जब भी ग्रॉसरी की लिस्ट बनाएंगे, तो आपको याद रहेगा कि क्या लाना है और क्या नहीं।
खबरें और भी
बार-बार ऑर्गेनाइज करें
अपनी पेंट्री को एक या दो महीने के अंतराल में ऑर्गेनाइज करें। इससे आप उन चीजों को आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे, जिनकी जरूरत आपको कुकिंग के दौरान सबसे ज्यादा होती है। आपकी पेंट्री भी व्यवस्थित नजर आएगी।
जो ज्यादा बनाएं वही लेकर आएं
हर घर में लोगों के खाने-पीने की आदतें अलग होती हैं, तो जाहिर है शॉपिंग लिस्ट भी अलग होगी। इसलिए वो चीजें न लाएं, जो आपके किचन में कम इस्तेमाल होती हों या ना बनती हों, खासकर जिनकी एक्सपाइरी डेट एक या दो महीने की ही रहती हो।
कैटेगरी बना लें
ये भी सामान को ध्यान में रखने का अच्छा तरीका है। जैसे दालों की एक अलग कैटेगरी बना लें, क्योंकि कुछ दालों की खपत जल्दी होती है और कुछ कम खाई जाती हैं। ऐसे ही अलग-अलग तरह के आटे की भी एक कैटेगरी तैयार कर लें। इससे आपको चीजें याद रखने में ज्यादा सहूलियत होगी।
इससे भी होगी बचत
कई बार ग्रॉसरी स्टोर में बड़े पैकेट्स पर ज्यादा बचत के ऑप्शन होते हैं। ऐसी कोई चीज जो आपके घर में ज्यादा खपत होती है, आप उसके बड़े पैकेट्स ले सकते हैं और थोड़ी ज्यादा बचत कर सकते हैं।