Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कभी सोचा है क्यों Shopping Malls में नहीं होती खिड़कियां, यहां जानें इसके पीछे के दिलचस्प कारण

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 09:05 AM (IST)

    खरीदारी के लिए आप भी कई बार शॉपिंग मॉल गए होंगे। चमकदार वातावरण और तरह-तरह की दुकानों के अलावा अगर आप ध्यान देंगे तो पता लगेगा कि शॉपिंग मॉल्स में खिड ...और पढ़ें

    Shopping Mall के अनोखे डिजाइन के पीछे हैं कई मनोवैज्ञानिक कारण (Picture Courtesy: Freepik)
    Shopping Mall के अनोखे डिजाइन के पीछे हैं कई मनोवैज्ञानिक कारण (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शॉपिंग मॉल का डिजाइन बेहद अनोखे तरीके से बनाया जाता है।
    2. इनमें खिड़कियां नहीं बनाई जाती हैं।
    3. शॉपिंग मॉल में खिड़कियां न बनाने के पीछे कई कारण हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। No Windows in Malls: शॉपिंग मॉल तो आप कई बार गए होंगे, कभी खरीदारी करने, तो कभी बस यूं ही दोस्तों के साथ घूमने, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि शॉपिंग मॉल में खिड़कियां नजर नहीं आती हैं (Shopping Mall Design)। ऐसा क्यों होता है कि शॉपिंग मॉल में खिड़कियां ही नहीं होतीं? किसी भी इमारत में खिड़किया वेंटिलेशन या बाहर का नजारा देखने के लिए बनाई जाती हैं, फिर ऐसी क्या वजह हो सकती है कि शॉपिंग मॉल्स में आपको एक भी खिड़की देखने को नहीं मिलती। यह एक ऐसा सवाल है जो कई लोगों के मन में उठता होगा। इसी सवाल (Why No Windows in Shopping Mall) का जवाब जानने के लिए हमें थोड़ा इतिहास में झांकना होगा और मॉल के डिजाइन के पीछे छिपे मनोवैज्ञानिक कारणों को समझना होगा। आइए जानते हैं।

    समय का पता न चले

    जब अमेरिका में मॉल का चलन शुरू हुआ, तब से इन्हें खिड़कियों के बिना बनाने का चलन शुरू हो गया। इस डिजाइन के पीछे एक खास वजह है। मॉल की डिजाइन ऐसी होती है कि वहां समय का एहसास न हो और बाहर का नजारा न दिखने के कारण लोग समय को भूल जाते हैं। अंदर की रोशनी और चहल-पहल देखकर लगता है कि अभी दिन ही है, चाहे असल में शाम क्यों न हो। इससे लोग मॉल में ज्यादा समय बिताते हैं और ज्यादा खरीददारी करते हैं।

    यह भी पढ़ें: यूपीआई से बढ़ रही फिजूलखर्ची की लत? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

    खिड़कियां न होने के पीछे मनोवैज्ञानिक कारण

    • समय का बोध खोना- खिड़कियां न होने के कारण, प्राकृतिक रोशनी और बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होता है। इससे समय का ज्ञान धुंधला पड़ जाता है और लोग मॉल में कितना समय बिता रहे हैं, इसका अंदाजा नहीं लगा पाते।
    • फोकस बढ़ाना- खिड़कियों से दिखाई देने वाले नजारे ग्राहकों का ध्यान भटका सकते हैं। खिड़कियों न होने के कारण, खरीदारी पर ध्यान लगाना आसान हो जाता है और ग्राहक ज्यादा शॉपिंग करने के लिए प्रेरित होते हैं।
    • आकार से भ्रमित करना- खिड़कियों के बिना, मॉल का आकार और आकृति ऐसी लग सकती है कि इसका अंत कहां है यह पता ही नहीं लग पाता। यह ग्राहकों को यह महसूस कराता है कि अभी और भी बहुत कुछ देखना बाकी है।
    • वातावरण नियंत्रण- खिड़कियों के अभाव में, मॉल के अंदर का तापमान, रोशनी और ध्वनि को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। यह ग्राहकों को एक आरामदायक और आकर्षक वातावरण देने में मदद करता है।

    और भी हैं कई कारण…

    • ज्यादा दुकानें- खिड़कियों के बिना, दीवारों का ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ज्यादा दुकानें और एग्जीबिशन स्टॉल्स लगाए जा सकते हैं।
    • एनर्जी सेविंग- खिड़कियों के जरिए गर्मी और ठंड का नुकसान होता है। खिड़कियों न होने के कारण, ऊर्जा की खपत कम होती है।
    • सुरक्षा- खिड़कियां चोरों के लिए एंट्री पॉइंट बन सकती हैं, लेकिन खिड़कियों न होने की वजह से यह खतरा टल जाता है और सुरक्षा बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें: देश में बढ़ रही घोस्ट शॉपिंग मॉल की संख्या, साल 2023 में ही बढ़कर 64 हुआ आंकड़ा; केवल 8 शहरों में ही