Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाथरूम का वॉश बेसिन बार-बार हो जाता है Block, इन तरीकों को अपनाकर मिलेगा छुटकारा

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 11:43 AM (IST)

    वॉश बेसिन का ब्लॉक होना एक आम समस्या है। लेकिन इस समस्या को कुछ घरेलू ट्रिक्स से भी दूर किया जा सकता है। कई बार वॉश बेसिन में पानी ब्लॉक होने पर लोग प ...और पढ़ें

    वॉश बेसिन को समय समय पर साफ करते रहना चाहिए। ( Pic Courtesy : Pic Courtesy)
    वॉश बेसिन को समय समय पर साफ करते रहना चाहिए। ( Pic Courtesy : Pic Courtesy)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाथरूम का वॉश बेसिन ब्लॉक होना एक आम बात है। कई बार वॉश बेसिन इस कद्र ब्लॉक हो जाता है कि पानी बैक आने लगता है। इतना ही नहीं पानी के साथ गंदगी भी आनी लगती है।

    पूरे बाथरूम में तो कई बार बदबू फैल जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि अगर वॉशबेसिन ब्लॉक हो जाए तो उसे किस तरह से ठीक किया जाए ताकि सारा पानी निकल जाए। क्योंकि वॉश बेसिन गंदा होने से बदबू बहुत तेजी से फैलने लगती है। 

    1- बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का डालें घोल

     

    बेकिंग सोडा, नींबू और सिरका का मिश्रण वॉश बेसिन को साफ करने में मदद कर सकता है। आप एक कप बेकिंग सोडा और एक कप सिरका को लेकर मिला लें। इसमें एक पूरा नींबू निचोड़ लें। इसके बाद इस घोल को वॉश बेसिन में डालें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। बेकिंग सोडा की मदद से सारी गंदगी धीरे-धीरे नीचे निकल जाती है। जिससे वॉश बेसिन साफ हो जाता है। 

    यह भी पढ़ें : नीम की दातून करने के हैं कई आयुर्वेदिक फायदे, जानें दातून करने का सही समय और तरीका

    2- तेज गर्म पानी पाइप में बहाएं

    अगर बेकिंग सोडा वाला फॉर्मूला से भी आपका वॉश बेसिन साफ नहीं हो रहा है। तो इसके बाद आप एक बर्तन में तेज गर्म पानी लेकर वॉश बेसिन में बहा दें। कई बार वॉश बेसिन के पाइप में साबून, फेस वॉश के झाग में चिपककर बाल फंस जाते हैं। इससे पानी रुकने लगता है। ऐसे में अगर तेज गर्म पानी एक बार बहा दिया जाए तो गर्म पानी के कारण पाइप में चिपकी गंदगी बह जाती है। जिससे वॉश बेसिन ब्लॉक होने वाली समस्या दूर हो जाती है। 

    खबरें और भी

    3- पाइप खोलकर करें साफ

    वॉश बेसिन का पाइप खोलकर साफ करें। कई बार वॉश बेसिन के पाइप में गंदगी फंस जाती है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप पाइप खोलकर वॉश बेसिन की गंदगी को साफ करें। पाइप को उल्टा करके उसे फर्श पर जोर से मारे। दो तीन बार ऐसा करें। ऐसा करने से पाइप में फंसी गंदगी बाहर निकल जाती है। इसके बाद इस पाइप को दोबारा लगा दें। फिर पानी तेजी से निकल जाएगा। 

    यह भी पढ़ें : गर्मियों में तरबूज काटकर रख देते हैं फ्रिज में तो हो जाएं सावधन, इतने दिन से ज्यादा न करें स्टोर