Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर में 6 महीने से ज्यादा नहीं रखना चाहिए इन 3 चीजों को, नहीं हटाया तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 10:35 AM (IST)

    हम घर में जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं उनके बारे में हमें सही जानकारी भी होनी चाहिए। कई बार जानकारी के अभाव में हम इन चीजों का सही इस्तेमाल नहीं कर ...और पढ़ें

    Gas Burner की रिपेयरिंग हर 6 महीने में बहुत जरूरी है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    Gas Burner की रिपेयरिंग हर 6 महीने में बहुत जरूरी है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. वाटर फिल्टर को 6 महीने बाद जरूर बदलें
    2. गैस बर्नर और सिलेंडर पाइप की रिपेयरिंग है जरूरी
    3. एसी फिल्टर को हर 6 महीने बाद बदलें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर में कुछ चीजों का इस्तेमाल उनकी समय अवधि से ज्यादा नहीं करना चाहिए।ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि आप जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं उनकी समय अवधि कितनी है।

    कहीं ऐसा तो नहीं है कि उनका समय पूरा हो गया हो और उसके बावजूद आप उनका इस्तेमाल कर रहे हों। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें समय-समय पर बदलना या हटाना आवश्यक होता है। यहां 3 चीजें हैं जिन्हें घर में 6 महीने से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें : Trimmer से करते हैं दाड़ी ट्रिम तो भूलकर न करना ये 3 गलतियां, भागना पड़ेगा डॉक्टर के पास

    पानी प्यूरीफायर के फिल्टर

    फिल्टर वाले पानी के प्यूरीफायर के फिल्टर को हर 6 महीने में बदलना आवश्यक होता है। अगर आप इसे समय पर नहीं बदलते हैं, तो यह पानी को साफ करने में असफल हो सकता है और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। जिस पानी को आप फिल्टर समझकर पी रहे हों पता चले कि वह आपको बीमार कर रहा हो। ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि आप फिल्टर को हर 6 महीने में बदल दें। 

    एयर कंडीशनर का फिल्टर

    एयर कंडीशनर के फिल्टर को हर 6 महीने में बदल दें। अगर आप इसे समय पर नहीं बदल रहे हैं तो यह सेहत पर बहुत असर डालता है। यह एयर कंडीशनर की कार्यक्षमता को कम कर सकता है और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। चूंकि एयर कंडिशनर गर्मी में ही इस्तेमाल होता है और फिर सर्दियों में यह पूरी तरह से बंद रहता है। ऐसे में आपको जब इसका दोबारा इस्तेमाल करना पड़े तो इसका फिल्टर जरूर बदलना चाहिए। 

    खबरें और भी

    गैस चूल्हे का बर्नर और गैस पाइप

    गैस चूल्हा घर में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाली चीज है। चाहे सर्दी हो या गर्मी गैस चूल्हे का उपयोग पूरे साल बराबर ही किया जाता है। ऐसे में आपको हर 6 महीने के भीतर इसके बर्नर की सफाई करवानी चाहिए। इतना ही नहीं आप गैस पाइप को भी निरंतर चेक करते रहें। इन चीजों को समय पर बदलने या साफ करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणुओं और बैक्टीरिया को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही घर में आप सुरक्षित भी रह सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : Morning Walk पर जाने से पहले भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर के लगाने पड़ जाएंगे चक्कर