Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुंदर से द‍िखने वाले Bonsai को घर में न लगाने के ये हैं पांच बड़े कारण, कॉस्‍टली हो सकती है इसकी देखभाल

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 07:40 PM (IST)

    बोनसाई पेड़ों को लगाने की कला हजारों साल पुरानी है। आजकल बोनसाई पेड़ को सजाने और मनोरंजन के उद्देश्य से लोग घरों में लगा रहे हैं। सुंदर पत्तियों वाले ...और पढ़ें

    Bonsai को घर में लगाने से पहले जान लें जरूरी बातें।
    Bonsai को घर में लगाने से पहले जान लें जरूरी बातें।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। घरों की सजावट के ल‍िए लोग तरह-तरह के ट्र‍िक्‍स अपनाते हैं। कोई गार्डन‍िंग कर अपने घर को खूबसूरत द‍िखाता है तो कोई खास पेंट‍िंग या झालरों का इस्‍तेमाल करता है। आजकल लोग बोनसाई का पौधा खूब लगा रहे हैं। दरअसल ये अपनी अनोखी खूबसूरती और आकर्षक आकार के लिए जाने जाते हैं। ये न सिर्फ सजावट के लिए पसंद किए जाते हैं, बल्कि इन्हें शांतिपूर्ण और ध्यान केंद्रित करने वाला भी माना जाता है।

    हालांक‍ि कई लोगों को ये तक नहीं पता होता क‍ि घर में बोनसाई लगाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप भी अपने घर में बोनसाई का पौधा लगाने की सोच हैं तो जरा उनकी देखभाल के बारे में भी जान लीज‍िए। हम आपको व‍िस्‍तार से बताने जा रहे हैं।

    आसान नहीं होता बोनसाई ग्रो करना

    अगर आपने अपने गार्डन में बोनसाई का पौधा लगाया है तो आपको बता दें क‍ि इसकी ग्रोथ आसान नहीं होती है। इसे विशेष देखभाल की जरूरत होती है। इन्हें सही मात्रा में पानी, धूप और पोषण न मिले तो ये खराब हो जाते हैं। इनकी कटाई-छंटाई पर भी रोजाना ध्‍यान देना पड़ता है। अगर आपके पास समय की कमी है तो आप इसे लगाने से बचें।

    सर्वाइवल हो जाता है मुश्किल

    अगर आप बोनसाई की देखभाल में थोड़ा भी चूक गए तो ये पौधे जल्‍दी खराब हो सकते हैं। इसकी नाजुक जड़ें और सीमित पोषण इसे कमजोर बना देते हैं, जिससे इसमें लंबे समय तक ताजगी बनाए रखना आपके ल‍िए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

    खबरें और भी

    सीमित होती हैं जड़ें

    जैसा क‍ि आप सभी को मालूम है क‍ि बोनसाई के पौधे की ग्रोथ सीम‍ित होती है। इसकी जड़ों को छोटे गमलों में सीमित रखा जाता है, जिससे इसका प्राकृतिक विकास नहीं हो पाता है। यह एक तरह से पौधे को जबरदस्ती छोटा बनाए रखने की प्रक्रिया है।

    नेचर से होता है छेड़छाड़

    बोनसाई को सीम‍ित रखना प्राकृतिक रूप से छेड़छाड़ हो सकता है। इसकी ग्रोथ को सीमित कर द‍िया जाता है। यह कुछ लोगों को सही नहीं लगता है।

    फेंगशुई-वास्तु में माना जाता अशुभ

    आपको बता दें क‍ि वास्तु और फेंगशुई शास्‍त्र में बोनसाई पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के बजाय नकारात्‍मकता लाता है। ये रुकावट और बाधाओं का प्रतीक हो सकता है। इसे उगाने से आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं और तनाव भी बढ़ सकता है।

    बोनसाई पौधे दिखने में ज‍ितने आकर्षक और सुंदर होते हैं, लेकिन इन्हें उगाना और बनाए रखना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। अगर आप इन्हें घर में लगाना चाहते हैं तो इससे जुड़ी चुनौतियों को जानना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बागवानी की ऐसी तरकीबें, जो वाकई करती हैं काम

    यह भी पढ़ें: Gardening Tips: गार्डनिंग का है शौक? तो इन गर्मियों घर में जरूर उगाएं ये 5 सब्जियां