Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happiness Tips: जीवन में खुशियों की बहार ला देंगी ये अच्‍छी आदतें, मेंटल हेल्‍थ भी रहेगी दुरुस्‍त

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 08:29 AM (IST)

    यहां आपको कुछ आदतें बताई गई हैं जिन्‍हें अपनाकर आप अपनी जीवन में स्थायी खुशियां पा सकते हैं। इन सभी आदतों का पालन करना शुरुआत में कठिन लग सकता है लेकि ...और पढ़ें

    हमेशा खुश रहने में मदद करेंगी ये आदतें। (image credit- freepik)
    हमेशा खुश रहने में मदद करेंगी ये आदतें। (image credit- freepik)

    HighLights

    1. इन आदतों के पास है खुशियों की चाबी।
    2. खुश रहने के लिए खुद के लिए निकालें समय।
    3. मेंटली हैप्‍पी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हर कोई खुश रहना चाहता है। लेक‍िन भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान न तो अपने लिए समय निकाल पा रहा है और न ही खुद को खुश रख पा रहा है। ऐसे में लोग तनाव का श‍िकार हो रहे हैं। दरअसल अपनी जिंदगी में खुशियों को बनाए रखना एक चुनौती हो सकती है। लेकिन कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप हर दिन खुद को खुश रख सकते हैं। अगर आप खुश रहंगे तो आपकी खूबसूरती भी चार गुना ज्‍यादा दिखेगी। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जि‍न्‍हें अपनाकर आप खुद को खुश रख सकते हैं।

    पॉजिटिव सोच रखें

    खुश रहने का सबसे पहला स्‍टेप है क‍ि आप अपनी सोच में भी पॉजिटिविटी लाएं। जब आप यह सोच लेंगे क‍ि हर परिस्थि‍ति आपके लिए लिए कुछ न कुछ अच्‍छा ही करेगी तो आप खुद ही खुश रहने लगेंगे। जीवन में कठिन समय तो आएंगे ही, लेकिन उन पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय उनसे सीखना शुरू कर दें। तभी आप आगे बढ़ सकते हैं।

    ग्रेटफुल रहें

    आपके पास जो भी कुछ है उसके लिए ग्रेटफुल रहना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। इससे आपको जिंदगी में मिली चीजों का महत्व समझ में आएगा। आपका ध्यान भी उन चीजों पर रहेगा जो आपके पास है। जब भी आप रात में सोने जाएं तो गॉड और यूनिवर्स को हर बात के लिए धन्‍यवाद दें। इससे आपके मन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: Happy Life Tips: खुशहाल जीवन की ओर पहला कदम हैं ये आदतें, आज की अपना कर करें एक हैप्पी लाइफ की शुरुआत

    डांस करें

    डांस करना न सिर्फ एक तरह का एक्‍सरसाइज है बल्कि ये आपके मूड को भी अच्‍छा बनाता है। खुश रखने के अलावा डांस करने से आपके शरीर में लचीलापन बढ़ता है। आपके मसल्‍स भी मजबूत बनते हैं। हड्डियां तो स्‍ट्रॉन्‍ग होती ही हैं। इसके अलावा हार्ट भी हेल्दी रहता है। अगर आप रोजाना डांस करते हैं तो आपका बेली फैट भी कम होता है।

    खबरें और भी

    रिश्तों को बनाएं मजबूत

    खुश रहना है तो रिश्‍तों का मजबूत बन सबसे ज्‍यादा जरूरी है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं, उनकी बातों को ध्यान से सुनें और अपने मन की बातें भी उनके साथ शेयर करें। अगर आप आपस में अच्छे संबंध बनाकर रखेंगे तो इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।

    नए एक्टिविटीज काे अपनाएं

    हम सभी को हर दिन कुछ न कुछ नया सीखना चाहिए। नए अनुभव मन को रोमांच से भर देते हैं। इससे जीवन में ताजगी भी आती है। चाहे कोई नई किताबें पढ़ें, किसी नई जगह पर जाएं या नई स्किल सीखें। इससे आपकी खुशी भी दोगुनी होगी।

    खुद को समय दें

    आप चाहे क‍ितना भी व्‍यस्‍त क्‍यों न हों, खुद के लिए समय निकालना सबसे जरूरी है। अपनी हॉबीज पर ध्यान दें, ध्यान और मेडिटेशन करें या बस थोड़ी देर अकेले समय बिताएं। यह आपको अपने विचारों को समझने, शांति का अनुभव करने और खुश रहने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें: Happiness Tips: एक-दूसरे से बेहद अलग हैं भय, चिंता या तनाव, जानें इनमें अंतर और खुश रहने के तरीके