Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन' जॉब के पहले दिन इन टिप्‍स को करें फॉलाे, कभी नहीं खराब होगी इमेज

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 08:34 AM (IST)

    ऑफिस की संस्कृति को समझना सहकर्मियों से मेलजोल बढ़ाना और अपने कार्य क्षेत्र में सहज होना बहुत मायने रखती हैं। ऑफिस के पहले दिन का असर आपके पूरे करियर ...और पढ़ें

    पहली बार ऑफिस ज्‍वॉइन करने पर इन बाताें का रखें ध्‍यान। (image credit- freepik)
    पहली बार ऑफिस ज्‍वॉइन करने पर इन बाताें का रखें ध्‍यान। (image credit- freepik)

    HighLights

    1. पहली बार करने जा रहे जॉब तो ये टिप्‍स आएंगे बेहद काम।
    2. जॉब के पहले दिन कलीग्‍स के काम पर करें फोकस।
    3. वर्क कल्‍चर को समझ लेने पर काम हो जाएगा आसान।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हर कोई अपने पैर पर खड़ा होना चाहता है। आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहता है। इसके लिए वो लाखों खर्च कर डि‍ग्रियां हासिल करता है। ताक‍ि वो एक अच्‍छी नौकर पा सके और सेटल हो सके। हालांक‍ि जब आप नई-नई ज्‍वाइनिंग करते हैं तो जॉब का पहला दिन कई तरह की चुनौतियां भी लेकर आता है। ऑफिस की संस्कृति को समझना, सहकर्मियों से मेलजोल बढ़ाना और अपने कार्य क्षेत्र में सहज होना - ये सभी बातें मायने रखती हैं। पहले दिन का असर आपके पूरे करियर पर पड़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने व्यवहार, काम करने की शैली और अपनी प्रेजेंटेशन पर ध्यान दें। वहीं अपने सीनियर्स से सीखने का प्रयास करें और हर बात को खुले दिल से स्वीकारें। पहली बार जॉइन करते समय सकारात्मक सोच और विनम्रता बनाए रखना आपके प्रोफेशनल जीवन में एक अच्छी शुरुआत को दर्शाता है।

    वर्क कल्‍चर को समझें

    सबसे पहली बात तो ये है क‍ि अगर आप आपकी ज्‍वाइनिंग का पहला दिन है तो आप कोशिश करें क‍ि वहां के वर्क कल्चर को समझें। अनुशासन बनाएं रखें। क्‍योंक‍ि ये सबसे जरूरी होता है क‍ि आप ऑफिस में डेकोरम मेंटेन करें। आप जब भी फ्री हों तो कलीग्स से बात करें। उनके काम करने के तरीके को समझें। ये आपकी अच्‍छी समझ को दर्शाएगा।

    यह भी पढ़ें: Tips for First Day of Work: जॉब के पहले दिन होने वाली गलतियों से बचने के लिए ध्यान में रखें ये चंद बातें

    साथ रखें डायरी पेन

    आप जब भी ज्‍वाइन करें तो अपने पास एक डायरी और पेन जरूर रखें। ऐसे में आप जो भी सीन‍ियर्स या बॉस से सीखें, उसे नोट करते जाएं। अगर आपको कुछ भी समझने में दिक्‍कत होगी तो आप इसे दोबारा देख सकते हैं। दरअसल कई बार काम के दबाव में दिमाग से जरूरी बातें निकल जाती हैं, ऐसे में यह डायरी आपके सबसे ज्यादा काम आ सकती है। यह आपको सही से काम करने और आगे बढ़ने में मदद करेगा।

    बोलने की आदत कम करें

    कुछ लोगों को बातें करना बहुत पसंद होता है। वो कहीं भी शुरू हो जाते हैं। लेक‍िन अगर आपके ऑफिस का पहला दिन है और आपने ये आदत वहां भी अपनाया तो ये आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए दफ्तर में सिर्फ मतलब भर का बोलना चाहिए। अगर सीनियर्स सा बॉस में से कोई आपको कुछ बता रहा है तो उनकी बातों को ध्‍यान से सुनें।

    खबरें और भी

    गेटअप पर दें ध्‍यान

    कपड़े आपकी मानसिकता को दर्शाते हैं। एक सही आउटफिट चुनकर आप अपने ऑफिस में अच्छा इंप्रेशन बना सकती है। इसलिए ऑफिस के पहले ही दिन नहीं बल्कि हर समय आपको अपने गेटअप पर ध्‍यान देना चाहिए। अगर दफ्तर का कोई ड्रेस कोड है तो उसे फॉलो करें। आपको ऑफिस की पॉलिटिक्‍स से भी बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: New Job Tips: नई जॉब ज्वॉइन करने वालों को रखना चाहिए इन बातों का खासतौर से ध्यान