विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर की सजावट में चार चांद लगाने का काम करते हैं Art Pieces, लेकिन इन्हें लगाते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान

Published: Wed, 05 Jun 2024 08:28 AM (GMT+05:30)

घर को जीवंत बनाने में आर्ट पीस अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही इनकी मदद से कम खर्च में घर ...और पढ़ें

घर को आर्ट वर्क से सजाते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान (Pic credit- freepik)
घर को आर्ट वर्क से सजाते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. आर्ट पीस से घर की दीवारों को कम खर्च में बना सकते हैं सुंदर।
  2. लेकिन आर्ट पीस से सजावट करते वक्त अगर नहीं रखा कुछ बातों का ध्यान, तो बिगड़ सकता है घर का पूरा लुक।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आशियाना छोटा या हो या बड़ा, बिना सजावट दोनों एक समान ही होते हैं। इसलिए तो लोग घर सजावट पर खास फोकस करते हैं। लाइट्स, पर्दे, सोफे, रग्स और कई महंगी और खूबसूरत चीजों से उसे सजाते हैं, लेकिन घर सजावट में एक खास बात जिसे आपको नहीं भूलना चाहिए वो है कि सजावट का मतलब घर को चीजों से भरना नहीं होता, बल्कि स्पेस को देखते हुए डिसीजन लेना होता है कि उसे किस तरह की चीजों से सजाएं, जिससे घर सुंदर भी लगे और भरा-भरा भी नहीं। घर को कलात्मक लुक देने में दीवारों पर लगे आर्ट पीस खास भूमिका निभाते हैं। इन्हें सजाने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। जान लें यहां।

  • आर्ट पीस को हमेशा जमी से लगभग 5-7 फुट की ऊंचाई पर ही लगाना चाहिए।
  • अगर बहुत-सारे एक जैसे आर्ट पीसेज लगा रहे हैं, तो उन्हें दीवार के बीचों-बीच लगाना सही होता है।
  • सभी आर्ट पीसेज दीवार पर एक साथ कैसे दिखेंगे, इसका अनुमान लगाने के लिए उन्हें पहले फर्श या किसी बड़ी टेबल पर अरेंज करके देख लें। इससे कौन सा आर्ट पीस कहां और कितनी दूरी पर लगाना है, इसका अंदाजा लग जाता है।
  • घर को कंफर्टेबल लुक देने में प्रकृति प्रेरित आर्ट वर्क बेस्ट माने जाते हैं। जिन्हें देखकर दिनभर की थकान दूर होती है और सुकून व ताजगी का एहसास होता है।
  • घर को सुंदर बनाने के लिए बहुत ज्यादा आर्ट पीस से भी न भरें।। रिसर्च की मानें तो छोटी पेटिंग्स के मुकाबले बड़ी पेटिंग्स मूड पर पॉजिटिव असर डालती है।

ये भी पढ़ेंः- सजावट के दौरान की गई ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपके घर का पूरा लुक

  • किसी दीवार पर अगर बहुत सारे पीस लगा रहे हैं, तो ऑड नंबर्स जैसे- तीन, पांच या सात के क्रम में सजाएं।
  • अगर एक ही दीवार पर कई सारे आर्ट पीसेज लगा रही हैं, तो हर आर्टपीस के बीच बराबर दूरी छोड़ें वरना यह खराब लगता है।
  • सोफे के पीछे उसकी लंबाई से ज्यादा बड़ा आर्ट पीस कभी नहीं लगाना चाहिए। 
  • आर्ट पीस हमेशा दीवार के बीचों-बीच लगाएं। छोटी दीवारों के लिए छोटे आकार के आर्ट पीस ही चुनें।

ये भी पढ़ेंः- बेकार पड़ी इन चीज़ों का कर सकते हैं घर सजाने में कुछ इस तरह से इस्तेमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।