बेकार प्लास्टिक की बोतलें बदलेंगी आपके घर का लुक! ऐसे सजाएं घर, हर देखने वाला तारीफ करेगा
इस बार घर में पड़ी बोतलों को फेंकने के बजाय उन्हें होम डेकोर में इस्तेमाल करें, यकीन माने घर शानदार लुक देगा। ...और पढ़ें

पुरानी प्लास्टिक बोतलों से होम डेकोर (Image Source: AI Generated)
HighLights
कम बजट में बेकार बोतलों से घर सजाने के तरीके
पेन स्टैंड, वास, हैंगिंग प्लांटर जैसे आइटम बनाएं
पिग्गी बैंक और मिनी ग्रीनहाउस भी तैयार कर सकते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी का सपना होता है कि उसका घर खूबसूरत दिखे, पर इस सपने के आड़े हमेशा बजट आ जाया करता है। हर महीने कोई न कोई खर्च होम डेकोर जैसे शौक पूरे नहीं होने देता। ऐसे में अगर आप भी होम डेकोर के लिए हर समय अपना बजट देखते हैं तो इस बार ऐसा करने की जरूरत नहीं।
हम बहुत ही कम बजट में घर को सजाने का एक तरीका बताने जा रहे हैं। घरों में मौजूद बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों और वेस्ट डिब्बों को इस बार फेंकें नहीं, उसका इस्तेमाल होम डेकोर में कर लें।
पेन स्टैंड
पेंटिंग का शौक है तो कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतलों से पेन स्टैंड तैयार कर लें। उसपर अपनी पसंद के कलर और डिजाइन बनाकर स्टेशनरी का सामान रहें।
वास
इन प्लास्टिक की बोतलों से वास भी बनाया जा सकता है। सबसे पहले बोतलों को धोकर साफ करें और उसके ऊपरी हिस्से को काट लें। ध्यान रहे कि कटे हुए हिस्से को चिकना करना है ताकि उससे हाथ न कटे। अब बाहरी बोतल पर मनपसंद के रंग और डिजाइन बनाकर फूलदान तैयार करें। इसके ऊपर रिबन या लेस भी खूब फबेगी।
हैंगिंग प्लांटर
हैंगिंग प्लांटर बनाने के लिए तेल या कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को बीच में काटकर अपने पसंद के ऑयल पेंट या ऐक्रेलिक कलर कर लें। उसपर फूलों की खूबसूरत डिजाइन बनाएं या कार्टून फेस और जानवरों का फेस प्लांटर बनाने की सोचें। फिर उसमें मिट्टी भरकर अपनी पसंद का कोई भी पौधा रखें।
पिग्गी बैंक
प्लास्टिक की बोतल को साफ करके उसपर गुलाबी, हरा या किसी भी रंग का पएपेर चिपका दें। फिर उसमें सिक्के के साइज का कट लगाएं। बोतल के नीचे के हिस्से में किसी पुरानी बोतल के 4 ढक्कन चिपकाकर पैर बनाएं। जहां बोतल का ढक्कन है उसे पिग की नाक बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे से चिपका दें और पेंट कर दें। आखिर में गुलाबी पेपर से 2 छोटे कान और 1 पूंछ बनाकर पिग्गी बैंक तैयार कर लें।
खबरें और भी
मिनी ग्रीनहाउस
नए पौधे के लिए इन बोतलों से मिनी ग्रीनहाउस भी बनाया जा सकता है। सबसे पहले एक साफ ट्रांसपेरेंट बोतल लेकर उसमें नीचे से हिस्सा काट लें। इसके बाद छोटे गमले में मिट्टी और बीज डालकर ठीक से पानी दें और बोतल से कवर कर दें। इसकी मदद से पौधे में नमी बनी रहेगी, जिससे ग्रोथ अच्छी रहती है।