Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाहर से फ्रेश पर अंदर से बेस्वाद? कहीं केमिकल वाले फल और सब्जियां तो नहीं कहा रहे आप! ऐसे पहचानें तुरंत

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:01 PM (IST)

    मार्केट में मिलने वाली सब्जियां देखने पर जितनी फ्रेश लग रही हैं, जरूरी नहीं कि अंदर से भी वो उतनी ही ताजी हों। ...और पढ़ें

    केमिकल वाली सब्जियों और फलों की पहचान के तरीके (Image Source: AI Generated)

    केमिकल वाली सब्जियों और फलों की पहचान के तरीके (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मार्केट में मिलने वाली सब्जियां देखने पर जितनी फ्रेश लग रही हैं, जरूरी नहीं कि अंदर से भी वो उतनी ही ताजी हों। खाने-पीने की चीजों में मिलावट के बढ़ते मामले सेहत को लेकर जागरूक रहने पर मजबूर कर रहे हैं। फिर इसपर बारिश का मौसम भी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है, इसे देखते हुए आइए जानते हैं कैसे केमिकल वाले फलों और सब्जियों की पहचान कर सकते हैं। 

    सब्जियों में केमिकल  

    अगर भिंडी, परवल, तोरई और पालक जैसी सब्जियां जरूरत से ज्यादा चमकदार और फ्रेश दिख रही है तो उस समय सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि नेचुरली सब्जियां कभी भी एक समान नहीं दिखती, उसपर धूप और हवा का असर जरूर देखने को मिलता है। सब्जियों को फ्रेश दिखाने के लिए उनपर कॉपर सल्फेट और मैलाकाइट ग्रीन का इस्तेमाल किया जाता है।

    पहचान के तरीके 

    1. पहचान के लिए कॉटन के कपड़े में तेल या पानी डालकर उसपर रगड़ें। ऐसा करने पर कपड़े का रंग अगर बदल जाता है तो समझ जाएं उसमें केमिकल वाले रंग इस्तेमाल किए गए हैं। 

    2. सब्जियां काटते समय अगर उसमें नेचुरल खुशबू नहीं आ रही है और वो अंदर से कच्ची हैं तो ये भी एक संकेत है कि उसमें केमिकल मिलाया गया है। 

    3. इसके अलावा, सब्जियों का मुलायम होना और जल्दी गल जाना उसपर वैक्स की परत होने का संकेत है। 

    फलों में केमिकल

    फलों को जल्दी पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाने लगा है, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक हैं। बताते चलें कि फलों को आर्टिफिशियल तरीके से पकाने के लिए ज्यादातर कैल्शियम कार्बाइड जैस केमिकल यूज में लाए जाते हैं।

    पहचान के तरीके 

    1. गर्मियों में खरबूजा और तरबूज खूब खाए जाते हैं। इनमें केमिकल पहचानने के लिए सबसे पहले यह चेक करना जरूरी कि कहीं वह ऊपर से एकदम फ्रेश और पका हुआ और अंदर से सख्त तो नहीं दिख रहा। साथ ही, उसमें खुशबू और मीठापन कम होना भी केमिकल का संकेत है। 

    खबरें और भी

  • आम का रंग देखें, वे पीले हों लेकिन डंठल के पास हरे धब्बे हों, असमान रूप से जगह-जगह से पके हों, छूने में भी सख्त हों और उनमें एक नेचुरल खशबू न हो तो उनमें जरूर केमिकल डाला गया है। 

  • लीची ऊपर से तो फ्रेश और चमक वाली दिख रही है, लेकिन अंदर से उसका गूदा सख्त है तो यह बताता है कि इसे नेचुरली नहीं पकाया गया है। 

  • ठीक इसी तरह अनानास को भी पहचाना जा सकता है, उसका बाहरी छिलका खूब पीला दिखे और काटने पर टेक्स्चर सख्त हो सामान्य दिखे तो अनदेखा न करें।