Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर में दिन-रात चलता है एसी, तो AC Blast जैसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए गांठ बांध लें ये बातें

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 04:21 PM (IST)

    गर्मी के बढ़ते प्रकोप से खुद को बचाने के लिए लोगों अपने घरों में दिन-दिनभर एसी चला रहे हैं। लेकिन हाल ही में AC Blast के बढ़ते मामलों ने लोगों को चिंत ...और पढ़ें

    AC Blast के पीछे हो सकते हैं ये कारण (Picture Courtesy: Freepik)
    AC Blast के पीछे हो सकते हैं ये कारण (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग एसी का खूब इस्तेमाल करते हैं।
    2. एसी फटने (AC Blast) के बढ़ते मामले काफी गंभीर चिंता का विषय हैं।
    3. छोटी-छोटी लापरवाहियां AC Blast के पीछे का कारण बन सकती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Reasons of AC Blast: भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। पारा 50 डिग्री को छू चुका है। तपती धूप और तेज लू की वजह से बड़ी संख्या में लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए बेचैन करने वाली इस गर्मी से सभी राहत चाहते हैं। कूलर और पंखे की हवा से गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग ठंडक पाने के लिए एसी का उपयोग करने लगे हैं।

    हालांकि, एसी फटने (AC Blast) की कई खौफनाक वारदातें सामने आ रही हैं। यह इतना खतरनाक होता है कि इससे लोगों की जान भी जा सकती है और आग काफी तेजी से फैल सकती है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिर गर्मी में एसी फट क्यों फट रहे हैं? गर्मी से राहत पाने के लिए बनाए गए एसी के इस्तेमाल के दौरान ऐसी क्या लापरवाही हो रही है, जिससे एसी फटने के इतने मामले सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं, एसी फटने के कारणों (Reasons of AC Blast) और ब्लास्ट के खतरे को कैसे कम किया जा सकता है।

    एसी विस्फोट का कारण

    • एसी के कंडेसर पर दबाव और हवा निकलने वाली जगह में अवरोध पैदा होने के कारण, एसी की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है और एसी के ब्लास्ट (AC Blast) होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
    • एसी फटने के पीछे का एक कारण और है- वोल्टेज। वोल्टेज कम होने या फिर बिजली में फ्लेक्चूएशन की वजह से भी एसी के ब्लास्ट होने का डर रहता है।
    • इसके अलावा रख-रखाव की कमी भी एसी के ब्लास्ट होने की वजह बन सकता है। लंबे समय से एसी की सफाई या सर्विसिंग न होने के कारण भी एसी ब्लास्ट हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: ड्राई क्लीनिंग के पैसे भी बचेंगे और सोफा भी हो जाएगा साफ, बस अपना लें ये Sofa Cleaning Tips

    AC blast

    (Picture Courtesy: Freepik)

    एसी फटने के खतरे को कम कैसे करें?

    • सेकंड हैंड एसी न खरीदें। इससे पहले उसकी स्थिति कैसी थी, इस बारे में सही जानकारी न होना काफी खतरनाक हो सकता है।
    • एसी लगवाते समय अच्छी क्वॉलिटी के वायर का ही चयन करें, जिससे एसी के ब्लास्ट होने का खतरा कम हो जाता है।
    • बिना किसी स्टेबलाइजर के एसी का उपयोग बिल्कुल भी न करें। स्टेबलाइजर वोल्टेज नियंत्रित करता है। इससे बार-बार वोल्टेज में फ्लकचूएशन नहीं होता।
    • समय-समय पर अपने एसी की सफाई और सर्विसिंग जरूर करवाते रहें।
    • एसी के अंदर मौजूद कंडेसर पर धूल और गंदगी न जमा होने दें।
    • एसी को कभी भी लगातार न चलाएं, बल्कि बीच-बीच में ब्रेक जरूर लगाएं। इसके लिए 5- 6 घंटे पर इसे कुछ देर के लिए बंद कर दें।
    • अपनी एसी का कंप्रेशर किसी छांव वाली जगह पर ही लगाएं, ताकि वह ज्यादा गर्म न हो। साथ ही, खुली जगह में, ताकि उसकी गर्मी बाहर निकल सके।
    • अगर आपका एसी किसी तरह की आवाज कर रहा है, तो उसे तुरंत बंद कर दें और जांच करवाएं ।
    • एसी का तापमान 24° पर ही रखें। ये एसी का आइडियल टेम्प्रेचर माना जाता है।
    • विंडो एसी को धूप से बचाने के लिए ऊपर से फाइबर शेड जरूर लगवाएं।
    • अपने एसी के लिए मिनी सर्किट ब्रेकर (एमसीबी) का प्रयोग करें।

    यह भी पढ़ें: बिना एसी कूलर का बिल बढ़ाए रखना है घर को ठंडा, तो फॉलो करें ये टिप्स

    खबरें और भी