यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pet Care: बढ़ती उम्र में पालतू जानवरों को भी होती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत, ऐसे रखें उनके खानपान का ध्यान
बढ़ती उम्र में अतिरिक्त देखभाल की जरूरत सिर्फ मनुष्यों को ही नहीं जानवरों को भी होती है। अगर आपके घर में भी कुत्ता या बिल्ली है तो किस तरह का खानपान उ ...और पढ़ें

HighLights
- बढ़ती उम्र में पालतू जानवरों को भी हेल्दी व बैलेंस डाइट की होती है जरूरत।
- मीट, मछली, अंडे को करें उनकी डाइट में खासतौर से शामिल।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pet Care: जैसे-जैसे पालतू जानवरों की उम्र बढ़ती है, उनकी पोषण संबंधी जरूरतें भी बदलने लगती हैं। इंसानों की तरह, पालतू जानवरों को भी उम्र बढ़ने के साथ हेल्दी बने रहने के लिए अलग-अलग तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। बिल्ली हो या कुत्ता दोनों को ही प्रोटीन और फैट से भरपूर डाइट की आवश्यकता होती है।
पालतू जानवरों को पालने वालों को पता होना चाहिए कि इन्हें वो खाना नहीं खिलाया जा सकता, जो मनुष्य आमतौर पर खाते हैं। उनकी एक्टिविटीज और हेल्थ को देखते हुए उनके खानपान में प्रोटीन को शामिल करें। जिसमें चिकन, मीट, अंडे शामिल है। पालतू जानवरों को सिर्फ हेल्दी नहीं, बल्कि बैलेंस डाइट दें। गर्मियों में तो इन चीज़ों का ध्यान रखना और ज्यादा जरूरी है, तो किस तरह के फूड्स रहेंगे उनके लिए बेस्ट, जान लें इसके बारे में।
चिकन
चिकन एक हाई प्रोटीन फूड है और इसमें वसा की मात्रा कम होती है। प्रोटीन के अलावा चिकन में विटामिन बी 12, ट्रिप्टोफैन, कोलीन, जिंक, आयरन और कॉपर भी होता है। ग्लूकोसामाइन और अमीनो एसिड का एक शानदार स्रोत होने के अलावा, यह हमारे पालतू जानवरों के लिए बहुत हेल्दी है। उम्र बढ़ने में मसल्स ग्रोथ के लिए अमीनो एसिड की आवश्यकता होती है। रिसर्च के अनुसार, प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने केे लिए भी जरूरी है।
मीट
मीट भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो सेल्स ग्रोथ और मरम्मत के लिए जरूरी है। मीट हमारे पेट्स को टॉरिन जो एक महत्वपूर्ण अमीनो एसिड होता है प्रदान करता है, जो हार्ट हेल्थ के साथ उनकी आई हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। कुत्तों के लिए मीट एनर्जी देने के साथ ओवर हेल्थ के लिए जरूरी होता है।
खबरें और भी
मछली
सैल्मन, झींगा और टूना प्रोटीन से भरपूर ऑप्शन हैं, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बिल्लियों और कुत्तों के लिए फायदेमंद होता है। ये फैटी एसिड इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ उनकी स्किन को भी हेल्दी रखते हैं। इसके अतिरिक्त, झींगा मछली में मौजूद विटामिन बी मात्रा कुत्तों के पाचन सिस्टम को दुरुस्त रखता है।
अंडे
प्रोटीन की बात हो तो अंडा इसमें जरूर शामिल होता है। यह पालतू जानवरों के लिए उपलब्ध बेहतरीन प्रोटीन स्त्रोतों में से एक है। उबला अंडा खिलना उनके लिए सबसे बेस्ट होता है।
पानी
गर्मियों में जानवरों को भी हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी है, वरना उन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। उनके बर्तन में हमेशा पानी भरकर रखें। साथ ही उन्हें खरबूजा, तरबूज जैसे फल भी खिला सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः- घर में पालतू जानवर के होने से मिलते हैं कई फायदे, सुधर सकती है व्यक्ति की मनोदशा
Pic credit- freepik