यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुड़ की चाय बनाते हुए आपसे भी फट जाता है दूध, जरूर होती होगी यह गलती- इस तरह बनाएं
गुड़ की चाय बनाने का तरीका Jaggery Tea Tips बहुत आसान है। लेकिन कई लोग कई बार इसे बनाते हुए बहुत छोटी गलतियां कर देते हैं। वहीं जिससे आपकी चाय खराब हो ...और पढ़ें

HighLights
- गुड़ हमेशा बिल्कुल लास्ट में ही डालें
- गुड़ डालने से पहले चूल्हा बंद कर दें
- उबलती चाय में डालेंगे गुड़ तो फटेगा दूध
लाइफस्टाइल डेस्क, दिल्ली। Jaggery Tea Tips सर्दियों में चाय पीना सबसे ज्यादा सुकून वाला काम है। वहीं अगर गुड़ की चाय मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। लेकिन अमूमन होता यह है कि चाय बनाते हुए आपका दूध फट जाता है या पूरी चाय ही खराब हो जाती है।
चाय तो खराब होती है इसके साथ मूड और खराब हो जाता है। क्योंकि मेहनत करने के बाद आपकी गुड़ वाली चाय खराब हो जाती है। अब आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिससे आपकी गुड़ वाली चाय जायकेदार बनेगी और दूध फटने वाली टेंशन भी खत्म।
1- गुड़ वाली चाय बनाते हुए करते हैं यह गलती
गुड़ की चाय बनाते हुए जो आप सबसे बड़ी गलती करते हैं वो यह है कि आप गुड़ चूल्हा जलते हुए जब चाय उबलती होती है तब डालते हैं। जबकि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए।
गुड़ हमेशा बिल्कुल अंत में डालना है और चूल्हा बंद करने के बाद। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसा तरीका है। तो असल में गुड़ की चाय बनाने का यही तरीका है। क्योंकि उबलती चाय में आप गुड़ डालेंगे तो आपका दूध फट ही जाएगा। इसलिए यह प्रोसेस आपने बिल्कुल अंत में ही रखनी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें :
2- इस तरह बनाएं गुड़ की बेहतरीन चाय
सबसे पहले आप पैन में एक कप दूध लें और एक कप पानी मिला लें। अगर दो लोगों की चाय बना रहे हैं। इसके बाद इसको उबाल लें। जब उबाल आने लगे तो इसमें चाय पत्ती डाल दें। चाय पत्ती डालकर भी इसे देर तक उबाल लें ताकि चाय की पत्ती का भी टेस्ट पानी में आ जाए।
जब चाय का रंग गाढ़ा हो जाए और कड़क हो जाए। तब चूल्हा बंद कर दें। इसके बाद गुड़ का एक टुकड़ा लें और उसको चाकू से बारीक-बारीक काटकर चाय के पैन में डाल दें। फिर इसे चम्मच से अच्छी तरह मिला दें। ताकि आपकी चाय में गुड़ अच्छे से घुल जाए। आप इसे आप चाय छलनी से छान लें। अब आप गुड़ की चाय का आनंद ले सकते हैं। इसलिए अब आप जब भी चाय बनाएं तो गुड़ को बिल्कुल अंत में डालें। कई लोग गुड़ को शुरू में ही डाल देते हैं जिससे चाय पूरी खराब हो जाती है।
